spot_img

चक्रवाती तूफान यास से झारखंड के इन जिलों में मचेगी तबाही, अलर्ट जारी

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

RANCHI : मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने यास साइक्‍लोन को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। चक्रवात के छूने से पहले 24 मई से ही मौसम में बदलाव शुरू हो जाएगा। बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र धीरे-धीरे गहराता जा रहा है। यह सोमवार शाम तक ‘यास’ नामक तूफान में बदल जाएगा। ‘यास’ 26 मई की शाम तक उत्तरी ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटों से टकराएगा। इस दौरान 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। इस तूफान का असर झारखंड में भी दिखेगा।

Read More :कोरोना का पीक अभी पार नहीं हुआ, टेस्टिंग, ट्रैकिंग और ट्रीटमेंट सरकार की प्राथमिकता : हेमंत सोरेन

झारखंड के तीन जिलों पर ऑरेंज अलर्ट जारी

26 मई के लिए मौसम विज्ञान केंद्र रांची की ओर से झारखंड के तीन जिलों पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम ओर सरायकेला-खरसावां के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।बताया गया है कि इन जिलों में वज्रपात के साथ तेज बारिश होगी।  हवा की रफ्तार 40-50 किमी प्रति घंटा रहेगी। वहीं झारखंड के बचे सभी जिलों के लिए येला अलर्ट जारी किया गया है। वज्रपात के साथ बारिश होगी। 30-40 किमी प्रतिघंटा हवा चलेगा।

27 मई के लिए ऑरेंज अलर्ट खूंटी और सिमडेगा के लिए भी जारी किया गया है।  वज्रपात के साथ और तेज बारिश होगी।  हवा की रफ्तार भी बढ़ जाएगी। ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों में 50-60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलेगी। वहीं शेष जिलों में भी पहले से ज्‍यादा तेज बारिश और वज्रपात होगी।  हवा की रफ्तार बढ़कर 40-50 किमी प्रति घंटा हो जाएगी। इन जिलों के लिए मौसम विभाग रांची की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Read More :दिल्ली में एक हफ्ते और बढ़ा lockdown, सीएम केजरीवाल ने कहा- युद्ध अभी जारी है

झारखंड के ज्‍यादातर जिलों में 28 मई को होगी मूसलाधार बारिश

28 मई को ऑरेंज अलर्ट वाले पहले के पांच जिलों के साथ रांची, गुमला, लातेहार, राजमहल, बोकारो और हजारीबाग के लिए भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।  इस दिन यहां भारी से भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। राज्‍य के दूसरे जिलों के लिए येलो अलर्ट है जहां भारी बारिश होगी।

Read More :फुटबॉल खिलाड़ी संगीता की सुध लेने पहुंचा प्रशासन, बीडीओ ने की आर्थिक मदद

पीछे-पीछे पहुंचेगा मानसून तूफान के

  • ​​​​​समुद्री सतह पर यास तूफान की उम्र 48 से 50 घंटे तक रहेगी।
  • समुद्र से मिली नमी के साथ इसकी चक्रीय गति लगातार बढ़ती रहेगी।
  • तटाें से टकराते समय हवाओं की गति 120 किमी प्रति घंटा रहेगी।
  • तूफान के कारण पश्चिम बंगाल में गंगा के आसपास वाले इलाके और सिक्कम में भारी बारिश की आशंका।
  • यास जैसे-जैसे तटाें की ओर बढ़ेगा, अपने पीछे खालीपन छाेड़ता जाएगा। यही खालीपन माॅनसून काे खींचेगा।

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

जब कानून खुद पहुंचा गांव की चौपाल…

Chouparan(Krishna Paswan) : न्याय तभी सार्थक होता है, जब...

इस स्कूल में गूंजीं तालियां, मेधावियों के गले में सजे गोल्ड मेडल…

Chouparan(Krishna Paswan) : मेहनत जब मंजिल तक पहुंचती है...

इंसानियत की सबसे खूबसूरत इबारत…

Ramgarh (Prince Verma) : कुछ पल ऐसे होते हैं,...

वोटर बनना है तो जान लीजिये ये नये नियम…

Ranchi : अगर आप मतदाता सूची के विशेष गहन...

पुलिस ने पलट दी बाजी, जंगल में मिला चोरी का ट्रैक्टर…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र से चोरी...