रांची : बिना मतलब या बिना मास्क के घूमते पकड़े गए तो खैर नहीं। रविवार को ऐसे लोगों से 6 लाख 34 हजार 90 रुपये जुर्माना वसूला गया। साथ ही 12 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई और 64 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया। कोरोना गाइडलाइन उल्लंघन के आरोप में रांची में तीन और चतरा में 7 दुकानों को सील किया गया। सभी के मालिक पर प्राथमिकी भी दर्ज की गई है। रांची के अपर बाजार में कपड़ा की दो दुकानों को सील किया गया। दोनों दुकान का शटर बाहर से बंद था और अंदर कपड़ा बेचा जा रहा था।
Read More : उड़ीसा का गिरोह रांची में तोड़ता था ताला, 6 धराये
स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह का सख्ती से पालन कराने को लेकर रविवार को 965 स्थानों पर सघन जांच अभियान चलाया गया। जिसमें 903 लोगों को कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन करते पकड़ा गया। इन लोगों से ₹366400 जुर्माना वसूला गया। साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर बिना मास्क घूम रहे 3675 लोगों को पकड़ा गया। इनसे ₹267690 जुर्माना वसूला गया। कुल मिलाकर रविवार को ₹634090 जुर्माना के रूप में वसूला गया। साथ ही 52 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई और 64 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया।
Read More : अभी #CBSEBoardExam आयोजित करना उचित नहीं, Students के मन की स्थिति समझना जरूरी : सीएम #HemantSoren
कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए झारखंड में स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह लागू किया गया है। स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह का कड़ाई से पालन कराया जा रहा है। जिसको लेकर पूरे राज्य में सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के दौरान सरकार ने जरूरी काम के लिए निकलने वाले लोगों के लिए ई-पास की व्यवस्था की है। बिना ई-पास के निकलने वालों पर जुर्माना और मामला भी दर्ज किया जा रहा है।
Read More : Baba Ramdev का बयान बना फांस, अब सुनिये क्या बोल गये IMA President













