spot_img

इन तीन लड़कियों की लाज बचा ली पुलिस ने… देखें कैसे

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Gumla : अच्छी नौकरी और बढ़िया पगार दिलाने का झांसा देकर दिल्ली में बेच दी गयी तीन लड़कियों को दलालों के चंगुल से मुक्त करा लिया गया। इन लड़कियों को नरकीय जिंदगी दी गयी थी। मौका निकाल किसी तरह लड़कियों ने  घरवालों को अपना दुखड़ा बताया। मामला थाना तक पहुंचा। हरकत में आयी पुलिस की कोशिश से तीन लड़कियों की लाज बच गयी। हालांकि एक नाबालिग लड़की अब भी दलालों के चंगुल में है उसकी खोज की जा रही है। इन तीनों लड़कियों को बेचने में अहम भूमिका निभाने वाले तीन मानव तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसमें एक महिला परदेसिया देवी भी शामिल है।

यह गुमला के बिशुनपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली है। परदेसिया देवी को ही मास्टर माइंड बताया गया। बाकी दोनों तस्करों के नाम बहुरा उरांव और कृष्ण उरांव बताये गये। इल्जाम है कि इन तीनों लड़कियों को दिल्ली में कृष्णा राम को बेच दिया गया था। कृष्णा मूल रूप से रांची के मांडर का रहने वाला है। गिरफ्तार मानव तस्करों ने पुलिस के सामने कई राज खोले है। वहीं एक से बढ़कर एक चौंकाने वाली जानकारी दी है। पुलिस मिली जानकारी पर आगे की कार्रवाई कर रही है। इधर घर लौटी लड़कियों ने अपनी दुखभरी दास्तां जब बतायी तो उसे सुन घरवालों और आसपास के लोगों का दिल दरक उठा।

इसे भी पढ़ें : राष्ट्रपति पुतिन की बड़ी चेतावनी, NATO के सैनिकों से टक्कर हुई तो होगी “वैश्विक तबाही”

इसे भी पढ़ें :राशन कार्डधारकों को दिवाली का गिफ्ट, सरकार ने किया बड़ा ऐलान

इसे भी पढ़ें :खिलौना वाला हथियार दिखा डरा दिया था सबको, देखें कैसे…

इसे भी पढ़ें :जिस छात्रा के उतरवाये गये थे कपड़े, टूट गयी उसकी सांसों की डोर…

इसे भी पढ़ें :INDW vs SLW: टीम इंडिया ने जीता एशिया कप, श्रीलंका को करारी हार

इसे भी पढ़ें :यात्रियों से भरी बस में विस्फोट, मची चीख पुकार

इसे भी पढ़ें :विधायक को बीच रोड पर घेरने की कोशिश, देखें क्यों…

इसे भी पढ़ें :चमकता रहे सुहाग का सिन्दूर

इसे भी पढ़ें :झारखंड के 4 IPS अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर और पोस्टिंग

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

ग्रहों की बदलती चाल, जुलाई में कैसा रहेगा आपका हाल… जानें

Kohramlive : सावन की दस्तक से पहले जुलाई का...

JSSC उत्पाद सिपाही भर्ती 2023: मेडिकल टेस्ट का शेड्यूल जारी…

Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की बहुप्रतीक्षित उत्पाद...

अब इस दिग्गज क्रिकेटर ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा…

Kohramlive : इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान और दुनिया के...

बड़कागांव में खेल के मैदान से युवाओं को मिली नई सीख…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र की सिरमा पंचायत...

अवैध कफ सिरप के साथ दबोचा गया…

Hazaribagh : हजारीबाग के कटकमसांडी थाना क्षेत्र के पेलावल...