spot_img

खिलौना वाला हथियार दिखा डरा दिया था सबको, देखें कैसे…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Lohardaga (Gautam Lenin) : लोहरदगा के भीड़-भाड़ वाले इलाके मैना बगीचा में एक जेवर दुकान के बाहर एक लड़की और दुकानदार पर हथियार तान देने वाले बदमाश कौनेज कुरैशी को पुलिस ने दबोच लिया। उसकी हरकत दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई थी। फुटेज वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने बदमाश को पहचान लिया। वह करीब एक माह पहले ही जेल से छुटकर बाहर आया है। गिरफ्तार कौनेज कुरैशी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।

लोहरदगा के SDPO बीएन सिंह ने खुलासा किया कि लहराने, दिखाने और डराने में जिस हथियार का इस्तेमाल किया गया था, वह महज एक खिलौना है। उसे जब्त कर लिया गया है। दुकानदार राजू सोनी के बयान पर रंगदारी मांगने और नहीं देने पर हथियार तान देने का केस दर्ज किया गया है। SDPO ने बताया कि लड़की वाली बिंदु पर तहकीकात की जा रही है।

यहां याद दिला दें कि एक रोज पहले कौनेज कुरैशी जेवर दुकान के बाहर आ गया। वहां पहले से खड़ी एक लड़की को डराना-हड़काना शुरू कर दिया। कुछ देर पर उसने लड़की पर हथियार तान दिया। शोर-शराबा सुन जेवर दुकानदार राजू सोनी भी बाहर आ गये। उन्होंने जब बीच बचाव करना शुरू किया तो उन्हें भी हड़काया। पूछने पर बदमाश ने दुकानदार से कहा कि यह लड़की उसकी वाइफ है। बीच में मत पड़ो, नहीं तो तेरा भी खोपड़ी खोल देंगे। इसके बाद लड़की वहां से निकल जाना ही बेहतर समझी। बाद में बदमाश भी वहां से खिसक गया। पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी में कैद हो गया। पकड़ा गया बदमाश लोहरदगा के कुरैशी मोहल्ला का है, वहीं लड़की जुरिया आदिवासी मोहल्ला की रहनेवाली है। सुनें क्या बोले SDPO बीएन सिंह और बीते कल क्या बोले थे दुकानदार राजू सोनी…

इसे भी पढ़ें :जिस छात्रा के उतरवाये गये थे कपड़े, टूट गयी उसकी सांसों की डोर…

इसे भी पढ़ें :INDW vs SLW: टीम इंडिया ने जीता एशिया कप, श्रीलंका को करारी हार

इसे भी पढ़ें :यात्रियों से भरी बस में विस्फोट, मची चीख पुकार

इसे भी पढ़ें :विधायक को बीच रोड पर घेरने की कोशिश, देखें क्यों…

इसे भी पढ़ें :चमकता रहे सुहाग का सिन्दूर

इसे भी पढ़ें :झारखंड के 4 IPS अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर और पोस्टिंग

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

ग्रहों की बदलती चाल, जुलाई में कैसा रहेगा आपका हाल… जानें

Kohramlive : सावन की दस्तक से पहले जुलाई का...

JSSC उत्पाद सिपाही भर्ती 2023: मेडिकल टेस्ट का शेड्यूल जारी…

Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की बहुप्रतीक्षित उत्पाद...

अब इस दिग्गज क्रिकेटर ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा…

Kohramlive : इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान और दुनिया के...

बड़कागांव में खेल के मैदान से युवाओं को मिली नई सीख…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र की सिरमा पंचायत...

अवैध कफ सिरप के साथ दबोचा गया…

Hazaribagh : हजारीबाग के कटकमसांडी थाना क्षेत्र के पेलावल...