UP : यूपी पुलिस में सिपाही के 60244 पदों पर सीधी भर्ती के लिये लिखित परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। आगामी 23 अगस्त से लेकर 31 अगस्त के बीच लिखित परीक्षा होगी। पुलिस भर्ती परीक्षा 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त को दो पालियों में ली जायेगी। खबर है कि हर पाली में पांच लाख अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे, यानी कुल 25 लाख से ज्यादा उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमायेंगे! यहां याद दिला दें कि यह परीक्षा पहले फरवरी में होने वाली थी, लेकिन परीक्षा पेपर लीक होने के चलते इसे निरस्त कर दिया गया था। इस बार सरकार ने परीक्षा में नकल रोकने के लिये एक नये अध्यादेश लागू किये हैं, अगर कोई भी अभ्यर्थी परीक्षा में नकल करते हुये पाया जायेगा, या फिर पेपर लीक जैसी गतिविधियों में शामिल होगा, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी। इस कानून के तहत एक करोड़ रुपये का जुर्माना या फिर जेल दोनों हो सकती है। परीक्षा में शामिल होने के लिये अभ्यर्थियों को राज्य परिवहन निगम की बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा भी दी जायेगी। अभ्यर्थियों को अपने प्रवेश पत्र बस कंडक्टर को दिखाने होंगे।
इसे भी पढ़ें :बड़ा फैसला : अग्निवीरों के लिये बेहतरीन मौका… जानें
इसे भी पढ़ें :NIA के छापे में मिली लाखों नकदी… जानें
इसे भी पढ़ें :मंत्रियों से लेकर अधिकारियों तक बरसी कृपा, हेमंत कैबिनेट में कई अहम फैसले
इसे भी पढ़ें :वोटर लिस्ट में कल से अपना नाम ऐसे चेक करें
इसे भी पढ़ें :जेलर सस्पेंड, वजह चौंकाने वाली…
इसे भी पढ़ें :अब Bar and Restaurant में ”इनकी” नो एंट्री
इसे भी पढ़ें :जेल के अंदर प्लान बनते ही बाहर बरसी गो’लियां… जानें
इसे भी पढ़ें :रंगदारी नहीं मिलने पर फा’यरिंग और घर में मा’रा ब’म
इसे भी पढ़ें :बड़ा फैसला : अग्निवीरों के लिये बेहतरीन मौका… जानें
इसे भी पढ़ें :NIA के छापे में मिली लाखों नकदी… जानें






