spot_img
spot_img

आधी रात पुलिस की रेड, होटल में मचा हड़कंप…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

UP : मुरादाबाद के व्यस्त बुधबाजार इलाके में स्थित होटल शेरे पंजाब में देर रात कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुये कथित देह व्यापार के संगठित नेटवर्क का पर्दाफाश किया। इस छापेमारी में 3 युवतियों समेत कुल 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जिसके बाद होटल में हड़कंप मच गया। गिरफ्तार आरोपियों में होटल का मैनेजर भी शामिल है, जबकि होटल मालिक को भी मामले में नामजद किया गया है और उसकी तलाश जारी है। पुलिस को पहले से सूचना मिल रही थी कि इस होटल में बाहर से युवतियों को बुलाकर अवैध गतिविधियां कराई जा रही हैं। इसी आधार पर टीम ने देर रात दबिश दी। जांच के दौरान कमरा नंबर 102, 104 और 105 में युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में मिले। मौके से तीन युवतियों को हिरासत में लिया गया, जो दिल्ली और गोरखपुर से लाई गई थीं। तलाशी के दौरान पुलिस को कमरों से नकदी, महंगे मोबाइल फोन, दवाइयां और अन्य आपत्तिजनक सामग्री मिली। वहीं होटल का रजिस्टर भी संदिग्ध पाया गया, किसी भी ग्राहक की एंट्री दर्ज नहीं थी और आईडी प्रूफ की कोई व्यवस्था नहीं मिली, जो नियमों का गंभीर उल्लंघन है।

पूछताछ में बड़ा खुलासा हुआ कि यह पूरा नेटवर्क डिजिटल तरीके से संचालित हो रहा था। आरोप है कि होटल मैनेजर राहुल गुप्ता इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिये ग्राहकों से संपर्क करता था। पहले ऑनलाइन बुकिंग ली जाती थी, फिर क्यूआर कोड के जरिये एडवांस पेमेंट लेकर ग्राहकों को होटल का पता और समय भेजा जाता था। यहां आने के बाद बाकी रकम वसूली जाती थी। जानकारी के मुताबिक, इस धंधे के लिए अलग-अलग “टाइम स्लॉट” तय थे, एक घंटे से लेकर पांच घंटे तक, जिनकी कीमत 6 हजार रुपये तक ली जाती थी। मैनेजर ने पूछताछ में यह भी कबूल किया कि वह यह काम होटल मालिक के निर्देश पर करता था और कमाई को आपस में बांटा जाता था। युवतियों को प्रति ग्राहक करीब 1000 रुपये दिये जाते थे। कुछ युवतियों ने आरोप लगाया कि उन्हें लालच देकर बुलाया गया और बाद में उनकी इच्छा के खिलाफ कई ग्राहकों के साथ जाने के लिए दबाव बनाया जाता था। छापेमारी के दौरान एक अन्य कमरे से सात युवक शराब पीते हुये भी मिले, जिन्हें भी हिरासत में लिया गया। सभी से पूछताछ जारी है। सिटी SP के मुताबिक, यह नेटवर्क काफी संगठित तरीके से चल रहा था और अब इसके अन्य लिंक भी खंगाले जा रहे हैं। फरार होटल मालिक की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस ने साफ किया है कि शहर में इस तरह के अवैध धंधों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और डिजिटल माध्यम से चलने वाले ऐसे नेटवर्क पर विशेष नजर रखी जा रही है।

इसे भी पढ़ें : साप्ताहिक राशिफल (23–29 मार्च 2026): इस सप्ताह क्या कहती है आपकी राशि…जानें

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रजरप्पा के ‘अपने बाबू’ की विदाई, भावुक हुआ रजरप्पा डाक परिवार…

Kohramlive : कभी-कभी कुछ लोग सिर्फ अपनी ड्यूटी नहीं...

थाना दिवस में सुनी गई जनता की आवाज…

Hazaribagh : आम लोगों की समस्याओं का स्थानीय स्तर...

खेत की परिक्रमा करती गाय ने खींचा सबका ध्यान, उमड़ रही भीड़…

UP : यूपी के श्रावस्ती जिले का एक छोटा...

कांग्रेस बोली, HEC पर केवल घोषणायें हुईं, जमीनी काम नहीं…

Ranchi : झारखंड की औद्योगिक पहचान माने जाने वाले...