Kohramlive : मार्च 2026 का चौथा सप्ताह कई मायनों में खास रहने वाला है। ग्रहों की चाल कुछ राशियों के लिये सफलता और नये अवसरों के द्वार खोल सकती है, वहीं कुछ लोगों को धैर्य और समझदारी के साथ आगे बढ़ने की सलाह दी जा रही है। करियर, धन, सेहत और रिश्तों के मामलों में संतुलन बनाये रखना इस सप्ताह बेहद जरूरी रहेगा। आइये जानते हैं कि 23 से 29 मार्च के बीच आपकी राशि पर ग्रह-नक्षत्रों का क्या प्रभाव रहने वाला है।
मेषः इस सप्ताह करियर और कारोबार में सफलता के योग बन रहे हैं, लेकिन इसके लिये काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। सप्ताह की शुरुआत में खर्चे बढ़ सकते हैं जिससे बजट थोड़ा गड़बड़ा सकता है। छात्रों को मेहनत बढ़ानी होगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में राहत मिलेगी और परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। उपाय: रोज पहली रोटी गाय को दें और बुधवार को हरा चारा खिलायें।
वृषभः यह सप्ताह वृषभ राशि वालों के लिये बेहद शुभ रहने वाला है। करियर में तरक्की और कारोबार में लाभ के संकेत हैं। नौकरी बदलने की कोशिश कर रहे लोगों को अच्छा अवसर मिल सकता है। प्रेम संबंध मजबूत होंगे और वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। उपाय: प्रतिदिन श्रीयंत्र की पूजा करें और श्री सूक्त का पाठ करें।
मिथुनः मिथुन राशि के लिये यह सप्ताह सफलता और नये अवसरों का संकेत दे रहा है। नौकरीपेशा लोगों को सम्मान और नई जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यवसाय में भी लाभ के अच्छे योग बन रहे हैं। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और प्रेम संबंधों में मधुरता आयेगी। उपाय: देवी दुर्गा की पूजा करें और दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
कर्कः सप्ताह की शुरुआत थोड़ी व्यस्त और थकाऊ रह सकती है, लेकिन मध्य के बाद हालात बेहतर होंगे। व्यवसाय में लाभ और कार्यक्षेत्र में सफलता के योग हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में तालमेल बना रहेगा। उपाय: भगवान शिव की पूजा करें और शिवमहिम्न स्तोत्र का पाठ करें।
सिंहः सिंह राशि के जातकों के लिये यह सप्ताह बेहद लाभकारी रहेगा। कामकाज में सफलता मिलेगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पुराने विवाद खत्म हो सकते हैं। परिवार के साथ घूमने का मौका मिल सकता है। उपाय: सूर्य देव को जल अर्पित करें और आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।
कन्याः कन्या राशि वालों को इस सप्ताह सावधानी से काम लेना होगा। अचानक खर्च बढ़ सकते हैं और कार्यक्षेत्र में तनाव की स्थिति बन सकती है। रिश्तों में संतुलन बनाए रखें और सेहत का विशेष ध्यान रखें। उपाय: गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं और गणेश चालीसा पढ़ें।
तुलाः तुला राशि के जातकों को जल्दबाजी से बचना होगा। कामकाज में चुनौतियां आ सकती हैं और परिवार में मतभेद की स्थिति बन सकती है। निवेश करते समय सावधानी बरतें। उपाय: देवी दुर्गा की पूजा करें और दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
वृश्चिकः वृश्चिक राशि वालों के लिये यह सप्ताह मिला-जुला रहेगा। किसी के बहकावे में आकर गलत निर्णय लेने से बचें। कामकाज के सिलसिले में यात्रा हो सकती है। सामाजिक प्रतिष्ठा बनाये रखने के लिये संयम जरूरी है। उपाय: हनुमान जी की पूजा करें और बजरंग बाण का पाठ करें।
धनुः धनु राशि वालों के लिये यह सप्ताह बेहद शुभ रहेगा। कारोबार में लाभ और नई डील मिलने के योग हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और परिवार में खुशियां आयेंगी। उपाय: केसर का तिलक लगायें और विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
मकरः मकर राशि वालों के लिये सप्ताह औसत रहेगा। कार्यक्षेत्र में विरोधियों से सावधान रहें और अपने लक्ष्य पर फोकस रखें। अधिक काम के कारण थकान महसूस हो सकती है। उपाय: शिव जी को जल अर्पित करें और शिव चालीसा का पाठ करें।
कुंभः कुंभ राशि वालों को इस सप्ताह उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी में सावधानी से काम करें। व्यवसाय के सिलसिले में यात्रा के योग हैं। खर्च बढ़ सकते हैं। उपाय: हनुमान जी की पूजा करें और सुंदरकांड का पाठ करें।
मीनः मीन राशि के लोगों को इस सप्ताह स्वास्थ्य और पारिवारिक मामलों में सतर्क रहना होगा। पैतृक संपत्ति या भूमि विवाद चिंता का कारण बन सकते हैं। धैर्य और समझदारी से काम लें। उपाय: तुलसी की सेवा करें और नारायण कवच का पाठ करें।
नोट: यह साप्ताहिक राशिफल सामान्य ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है। व्यक्तिगत कुंडली के अनुसार परिणाम भिन्न हो सकते हैं।






