लोहरदगा : पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के चार गुर्गों को गिरफ्तार किया है। चोरी की चार बाइक को भी जब्त किया है। थाना प्रभारी मंटू कुमार ने बताया कि गिरफ्तार बाइक चोर गिरोह का मुख्य सरगना शैलेश कुमार साहू है। वह राधानगर बरवाटोली लोहरदगा का रहनेवाला है। गिरोह के सदस्य भीड़-भीड़ वाले इलाके से बाइक की चोरी कर ग्रामीण इलाकों में सस्ते दाम पर बेच देते थे। लगातार बाइक चोरी की शिकायत मिल रही थी। पुलिस कप्तान प्रियंका मीना ने चोरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी टीम का गठन किया था। टीम ने सरगना समेत 4 को धर दबोचा। गिरफ्तार अन्य आरोपियों में विशेष भगत, सूरज उरांव और प्रीतम लोहरा शामिल है। विशेष भगत लोहरदगा, सूरज उरांव और प्रीतम लोहरा रांची का रहनेवाला है। छापेमारी टीम में थाना प्रभारी मंटू कुमार के साथ एएसआई उपेंद्रनाथ राम, सुकू सोरेन, रामचंद्र मांझी, उमेश चौधरी के साथ पुलिस जवान शामिल थे।
Read More : हटिया ASP हटाये गये, जमशेदपुर और धनबाद के रुरल एसपी बदले
Read More : …और तवा से कर दिया पत्नी पर वार(Video)










