spot_img
spot_img
spot_img

रामनवमी पर पुलिस अलर्ट, 3059 लोगों को नोटिस जारी…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Palamu : रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिये पलामू प्रमंडल की पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। जुलूस के दौरान किसी भी प्रकार की हुड़दंगई या अप्रिय घटना को रोकने के लिये प्रशासन ने सख्त कदम उठाये हैं। इसी कड़ी में पूरे पलामू प्रमंडल में 3059 लोगों को नोटिस जारी किया गया है। पलामू प्रमंडल के IG शैलेन्द्र कुमार सिन्हा ने मीडिया को बताया कि यह नोटिस Bharatiya Nagarik Suraksha Sanhita Section 126 के तहत जारी किये गये हैं, जिसे पहले धारा 107 के नाम से जाना जाता था। उन्होंने बताया कि लातेहार में 621, गढ़वा में 968 एवं पलामू में 1470 लोगों को नोटिस दिया गया है। पलामू जिले के भीतर सदर अनुमंडल से 1059, हुसैनाबाद से 249 और छत्तरपुर से 162 लोगों को नोटिस तामिल कराया गया है। पर्व को देखते हुये मुख्यालय से अतिरिक्त बल भी भेजे गये हैं। पलामू को 250, गढ़वा को 200 एवं लातेहार को 200 होमगार्ड जवान दिये गये हैं। वहीं, IRB और इको बल को भी तैनात किया गया है। सभी पुलिस अधिकारियों और जवानों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। तीनों जिलों में जिला कंट्रोल रूम स्थापित किये गये हैं। प्रत्येक थाना से हर दो घंटे में खैरियत रिपोर्ट ली जायेगी, ताकि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा सके। इसके साथ ही आपात स्थिति से निपटने के लिये मॉक ड्रिल भी कराई जा रही है।प्रशासन ने रामनवमी जुलूस के दौरान DJ पर भड़काऊ या अश्लील गाने बजाने पर पूरी तरह रोक लगा दी है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। रामनवमी से पहले अवैध शराब के खिलाफ भी अभियान तेज कर दिया गया है। पुलिस ने सिर्फ पलामू जिले में ही 6525 किलोग्राम अवैध जावा महुआ नष्ट किया है और 309 लीटर शराब बरामद की है। प्रशासन का कहना है कि इन सभी तैयारियों का उद्देश्य रामनवमी को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराना है।

इसे भी पढ़े :रिंकू सिंह बने ऑफिसर, कितनी मिलेगी सैलरी और क्‍या होगा रोल… जानें

इसे भी पढ़े :ड्यूटी से गायब हुये तो होगी कार्रवाई… देखें वीडियो

इसे भी पढ़े :रामनवमी महोत्सव का न्योता स्वीकार किया CM हेमंत सोरेन ने…

इसे भी पढ़े :CM हेमंत सोरेन ने दिया शांति और भाईचारे का संदेश…

इसे भी पढ़े :रिंकू सिंह बने ऑफिसर, कितनी मिलेगी सैलरी और क्‍या होगा रोल… जानें

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

खान सर के कोचिंग में उठने लगा अचानक धुआं, मचा तहलका…

Patna : राजधानी पटना के मुसल्लहपुर में गुरुवार को...

मां बोली, अगर बेटी दोषी है तो उसी खाई में फेंक दो…

Kohramlive : कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड में पहली बार...

बिहार में 1 रुपये में जमीन, 100 करोड़ तक अनुदान…

Patna : कभी देश के चीनी मानचित्र पर अपनी...

सरकार ने LPG से हटाईं सभी पाबंदियां, सप्लाई पर दी 50% छूट…

Kohramlive : देश में LPG आपूर्ति को लेकर सुकून...

गुरुजनों के सम्मान और नये शिक्षकों से सजे यह यादगार पल…

Ormanjhi(Kuldeep Tiwari) : शिक्षा की अलख जगाने वाले गुरुजनों...