Ranchi : राजधानी रांची में बढ़ते अपराध बहुत गंभीर बात है। बेखौफ अपराधियों में पुलिस का कोई डर-भय नहीं रह गया। वहीं मोरहाबादी इलाके में गुंडागर्दी और हत्या अब चौंकाने वाली बातें नहीं रह गई। बरियातू के चिरौंदी में जूस सेंटर के मालिक मुकेश साव और उसके स्टाफ रोहन की हत्या रांची पुलिस की घोर लापरवाही का नतीजा है। अगर पुलिस संजीदा रहती तो इस वारदात को टाटा जा सकता था। बीते 1 जुलाई को मुकेश साव के भाई ने लालपुर थाने में आवेदन देकर अपनी जान को खतरे में बताया थी, वहीं हमला की आशंका जताई थी। मुकेश साव ने अपने जानी दुश्मन के बारे में भी खुलकर कर बता दिया था। यह कहना है सामाजिक-वैचारिक संगठन रांची रिवोल्ट जनमंच के संयोजक डॉ. प्रणव कुमार बब्बू का।
डॉ बब्बू ने कहा कि यह डबल मर्डर केस राजधानी के कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है। लोगों में डर-भय समा गया है। इस कांड में शामिल हत्यारों को अविलंब गिरफ्तारी की मांग की है। अरेस्ट नहीं होने पर उग्र आंदोलन किया जायेगा। डॉ प्रणव ने कहा कि पुलिस की लापरवाही के चलते दो निर्दोष की हत्या हो गई। उन्होंने कहा कि दोषी अपराधियों के विरुद्ध अविलम्ब सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो आम लोगों के मन से कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास उठ जायेगा।
इसे भी पढ़ें : SP ने दे डाला किसी भी हाल में नहीं बख्शने का आदेश… जानें
इसे भी पढ़ें : Any Desk App Download करवा गटक गये 4 लाख, CID का खुलासा… जानें
इसे भी पढ़ें : स्वतंत्रता दिवस पर 44 पुलिसकर्मियों को मिलेगा सम्मान, देखें लिस्ट…
इसे भी पढ़ें : कोयला कारोबारी को मा*री गोली, इस गैंगस्टर के टारगेट में थे
इसे भी पढ़ें : पुलिस की हरकत से दुखी लोगों ने किया हंगामा, फिर पति का सरेंडर… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : माकपा नेता सुभाष मुंडा के मारे जाने के पीछे का क्या है सच… देखें वीडियो








