spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

SP ने दे डाला किसी भी हाल में नहीं बख्शने का आदेश… जानें

Date:

spot_img
spot_img

Hazaribagh (Sunil Sahu) : गलत काम करने वाले माफिया, अवैध शराब के ठेकेदारों, पोश्ता-अफीम की खेती करने वाले और आपसी भाईचारे में खुरेंच लगाने वालों की कमर की रीड तोड़ देने की खुली छूट पुलिस को दे दी गई है। समाज के दुश्मनों पर गुंडा एक्ट और NSA के तहत ताबड़तोड़ एक्शन लेने को कहा गया है। किसी भी हाल में किसी को भी नहीं बख्शने का आदेश दे दिया गया है। यह आदेश आज हजारीबाग के पुलिस कप्तान मनोज रतन चोथे ने अपने मातहत अधिकारियों को दिया। तल्ख तेवर के दक्ष IPS ऑफिसर माने जाने वाले मनोज रतन चोथे आज फुल एक्शन में थे। उन्होंने बेहतर काम करने वाले पुलिसकर्मियों और अधिकारियों का हौंसला भी अफजाई किया, वहीं लापरवाह बने अधिकारियों को चेतावनी भी दे गये। हर छोटी-बड़ी वारदातों और गुंडई करने वाले पर पैनी नजर रखने वाले पुलिस कप्तान मनोज रतन चोथे आज अपने दफ्तर में मातहत अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। बैठक में तमाम थानेदार, इंस्पेक्टर और DSP स्तर के अधिकारी मौजूद थे।

बैठक की शुरूआत में पर्व त्यौहार शांति और सद्भाव से संपन्न कराने के लिए पुलिसकर्मियों को बधाई धी। इसके बाद बीते माह घटित महत्वपूर्ण वारदातों पर गौर किया गया, वहीं कांड के निष्पादन अविलंब करने को कहा। बीते 4 साल से लंबित कांडों का समीक्षा कर उनका अविलंब निपटारा करने का आदेश दिया गया। आने वाले पर्व-त्योहार को लेकर तगड़ा सुरक्षा इंतजाम करने को कहा गया। सिविल कोर्ट परिसर में सुरक्षा को लेकर कोई भूल-चूक नहीं हो, इसपर अलर्ट मोड में रहने को कहा गया है। महिला प्रताड़ना, घरेलू हिंसा और ST-SC केस को 60 दिनों के अंदर निष्पादन करने का आदेश दिया गया है। लापरवाह बने पुलिस अधिकारियों को दंडित करने की चेतावनी भी दी गई है। नशा के सौदागरों को नेस्ताबूद कर देने का कहा गया है। अवैध कोयला, बालू और पत्थर माफिया तत्व को उखाड़ फेंकने को कड़े हुक्म दिये गये। वहीं लंबित वारंट को निपष्पादन करने को कहा गया है। वहीं, 31 जुलाई 2023 को हजारीबाग पुलिस बल से रिटायर हुए एक पदाधिकारी व एक कर्मी को पुलिस कप्तान ने सम्मानित किया। साथ ही विभाग के ओर से उन्हें विदाई दी गई।

इसे भी पढ़ें : पुलिस चाहती तो बच सकती थी जूस सेंटर मालिक की जान

इसे भी पढ़ें : स्वतंत्रता दिवस पर 44 पुलिसकर्मियों को मिलेगा सम्मान, देखें लिस्ट…

इसे भी पढ़ें :

जिसकी खातिर पति और घर छोड़ा, उसने ही मा’र दिया…

UP : कभी जिस रिश्ते को पाने के लिये...

गांजा पीकर पायलट उड़ा रहा था फ्लाइट, ड्रग टेस्ट ने मचाया तहलका…

Delhi : आसमान में अचानक करीब 300 फीट नीचे...

 झारखंड बंद में कहीं बाजार बंद तो कहीं चक्का जाम…

Ranchi : JPSC-JSSC और भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं...

विधानसभा में CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान, परीक्षा होगी रद्द…

Ranchi : झारखंड के हजारों अभ्यर्थियों की नजर जिस...

लालकिले से पहली बार गूंजेगा राष्ट्रगीत, तोड़ने वालों को जेल…

Delhi : आजादी की 80वीं सालगिरह इस बार कुछ...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

जिसकी खातिर पति और घर छोड़ा, उसने ही मा’र दिया…

UP : कभी जिस रिश्ते को पाने के लिये...

गांजा पीकर पायलट उड़ा रहा था फ्लाइट, ड्रग टेस्ट ने मचाया तहलका…

Delhi : आसमान में अचानक करीब 300 फीट नीचे...

 झारखंड बंद में कहीं बाजार बंद तो कहीं चक्का जाम…

Ranchi : JPSC-JSSC और भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं...

विधानसभा में CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान, परीक्षा होगी रद्द…

Ranchi : झारखंड के हजारों अभ्यर्थियों की नजर जिस...

लालकिले से पहली बार गूंजेगा राष्ट्रगीत, तोड़ने वालों को जेल…

Delhi : आजादी की 80वीं सालगिरह इस बार कुछ...