spot_img

पुलिस ने माओवादी अनिल खेरवार को दबोचा, लेवी लेकर लौट रहा था

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

गुमला :  भाकपा माओवादी अनिल खेरवार उर्फ प्रकाश उर्फ नौथा पुलिस के हत्थे चढ़ा। खेरवार लेवी वसूल कर बाइक पर बिशुनपुर से बानालात आ रहा था। पुलिस को इसकी गुप्त सूचना मिली और फिर एसपी के निर्देश पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस को देखकर वह भागने लगा, लेकिन पुलिस ने उसका पीछा कर उसे दबोच लिया।

65 हजार रुपये नगद, डेटोनेटर बरामद

तलाशी पर पुलिस ने पेपर में लिपटा पांच इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, 65 हजार रुपये नगद, लोहे की कांटी, माओवादियों के पैड सहित अन्य सामग्री बरामद की। उसकी बाइक को भी जब्त कर लिया गया। उसने अपनी उम्र 28 साल बताई और बिशुनपुरा का रहने वाला बताया।

इसे भी पढ़ें : सरना धर्म कोड : Railway ट्रैक पर खड़े हो गए प्रदर्शनकारी, फिर…

पुलिस कर रही पूछताछ

उसने पुलिस को बताया कि ठेकेदार रविंद्र गंझू से लेवी के रुपये लेकर वापस आ रहा था। ठेकेदार बोरांग से कटिया-टेमकरचा तक रोड निर्माण करा रहे थे। सड़क की लागत एक करोड़ 80 लाख रुपये है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

इसे भी पढ़ें : पूजा करने जा रहे थे दिउड़ी, पलट गई Car, और…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CBSE छात्रों के लिए जरूरी खबर… जानें क्या

Kohramlive : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के लाखों...

ऑपरेशन सिंदूर: पहली बार सार्वजनिक हुये 6 शहीदों के नाम… जानें कौन

Kohramlive : मई 2025 में आतंकवादी ठिकानों के खिलाफ...

रांची के सभी स्कूल कल रहेंगे बंद, आदेश जारी…

Ranchi : मोहर्रम के मौके पर 27 जून (शनिवार)...