spot_img

पूजा करने जा रहे थे दिउड़ी, पलट गई Car, और…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

रांची : पूजा करने जा रहे थे दिउड़ी मंदिर, पलट गई Car. कार में सवार एक महिला की मौत हो गई। वहीं चार लोग घायल हो गए। हादसा तमाड़ थाने के रांची-टाटा रोड पर बड़वा मोड़ के पास हुआ। सभी लोग मारुति 800 से दिउड़ी जा रहे थे। कार में सवार सभी जेडी जैंप संस्था के थे।

Car काफी तेज स्पीड में थी

हादसे के बारे में बताया गया कि कार काफी तेज गति में थी। वे लोग रास्ता भी भटक गए थे। हाइस्पीड में होने के कारण कार ने अपना संतुलन खो दिया और बड़वा मोड के पास गाड़ी पलट गई। तीन-चार पलटी खाने के कारण एक महिला प्रभा कुमारी की इलाज के दौरान मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें : सरना धर्म कोड : Railway ट्रैक पर खड़े हो गए प्रदर्शनकारी, फिर…

घायलों को रिम्स में भर्ती कराया गया

वहीं जगेश्वर महतो, संजू कुमारी, नीलिमा कुमारी, अमनउल्ला गंभीर रूप से घायल हैं। सभी घायलों को तमाड़ के अस्पताल ले जाया गया। वहीं प्रभा कुमारी की मौत हो गई। अन्य सभी घायलों को रिम्स रेफर कर दिया गया है। इनमें तीन की स्थिति गंभीर है।

इसे भी पढ़ें : साल के पहले मन की बात में PM Modi ने कहा, तिरंगे के अपमान से देश दुखी

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

फोन पर प्रेमी देता रहा आदेश, बहू करती रही क’त्ल…

Deoghar : देवघर के सोनारायठाड़ी थाना क्षेत्र के उपर...

JAC को मिला नया सचिव, कई जिलों में बदले DEO… देखें लिस्ट

Ranchi : झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग...

पहली बार रांची में होगा डूरंड कप, इस रोज से मुकाबले…

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची पहली बार डूरंड...

CM हेमंत सोरेन से मिले चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि, दिया न्योता

Ranchi : CM हेमंत सोरेन से बुधवार को कांके...

रांची में 9.50 करोड़ रुपये का चालान…

Ranchi : राजधानी रांची में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों...