रांची/जामताड़ा : सरना धर्म कोड के लिए Railway ट्रैक पर खड़े हो गए प्रदर्शनकारी : सरना धर्म कोड के लिए आदिवासी संगठनों ने रेल रोककर किया प्रदर्शन। रांची के सिल्ली और जामताड़ा में रेल मार्ग अवरुद्ध किया गया। सिल्ली के किता में विभिन्न आदिवासी संगठनों ने रेल मार्ग अवरुद्ध कर दिया। इसको लेकर किता रेलवे स्टेशन पर पुलिस बल तैनात हैं। वहीं आसनसोल कर्माटांड़ रेलखंड कशियाटांड़ हाल्ट पर आदिवासी सेंगल अभियान के कार्यकर्ताओं ने रेल चक्का जाम किया।
Railway ट्रैक जाम कर दिया
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सैकड़ों की संख्या में सेंगल अभियान के कार्यकर्ताओं ने रेलवे ट्रैक पर प्रदर्शन किया। अपनी मांगों को लेकर महिला-पुरुष और युवक-युवती सभी रेलवे ट्रैक पर उतर आए।
इसे भी पढ़ें : साल के पहले मन की बात में PM Modi ने कहा, तिरंगे के अपमान से देश दुखी
मशाल जुलूस भी निकाला
आदिवासी संगठनों ने मांग है कि 2021 की जनगणना में सरना धर्म कोड को शामिल किया जाए। इससे पूर्व शनिवार को मशाल जुलूस भी निकाला गया था। रांची के परमवीर अलबर्ट एक्का चौक में अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद, आदिवासी सेंगेल अभियान और केंद्रीय सरना समिति ने मशाल जुलूस निकाला था।
इसे भी पढ़ें : …और गाजीपुर बॉर्डर छावनी में तब्दीेल, रातों-रात 12 लेयर की बैरिकेडिंग तैयार












