CHAIBASA : चाईबासा के मनोहरपुर में सोमवार की देर रात से मंगलवार की सुबह तक 10 घंटे के भीतर अवैध बालू लदे दो डंपर और 3 ट्रैक्टरों को पुलिस ने पकड़ा है। सभी वाहनों को थाना परिसर में रखा गया है। इस मामले में अभी तक किसी बालू माफिया की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है।
Read More : किसी रहनुमा का इंतजार है अनाथ 4 भाई-बहनों को
पुलिस के आने के पहले वाहन ड्राइवर मौके से फरार
सबसे पहले थाना प्रभारी अमित कुमार ने उन्धन गांव से अवैध बालू लदे एक ट्रैक्टर को पकड़ा। इसके बाद मंगलवार तड़के विपलकुदर गांव के पास स्थित कोयल नदी के घाट से उन्होंने दो डंपर व दो ट्रैक्टरों को पकड़ा। कार्रवाई के वक्त चारों गाड़ियों में कोयल नदी के घाट से बालू लोड किया जा रहा था। पुलिस को आता देख गाड़ियों के ड्राइवर व अन्य लोग मौके से फरार हो गए।
Read More :चाकू मारकर युवक की हत्या, शादी तय होने के बाद आया था मंगेतर के घर
रात के अंधेरे में चलता है काला धंधा
मनोहरपुर में बालू का यह काला धंधा रात के अंधेरे में चलता है। यहां से होकर बहनेवाली कोयल नदी के विभिन्न घाटों से बालू की तस्करी की जाती है। अवैध बालू का यह धंधा तिरला, तरतरा, गोपीपुर, सिमिरता, इचापिड़, ढीपा, सुनसुना, डोमलोई समेत कई घाटों से किया जाता है। इन घाटों पर ट्रैक्टर, हाइवा व डंपर के से बालू का अवैध उठाव होता है।
Read More :Moderna की वैक्सीन के इमरजेंसी इस्तेमाल की DCGI ने दी स्वीकृति






