दिल्ली : दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अवैध ड्रग्स के मामले में दो महिलाओं को दबोचा है। इनकी पहचान उत्तम नगर के मोहन गार्डन की कैरोलिन फोकम (56) और मधु (40) के तौर पर हुई है। इनसे दो किलोग्राम हेरोइन जब्त हुई। इंटरनेशनल मार्केट में इसकी कीमत 4 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इस मामले से नाइजीरियाई नागरिकों के अवैध ड्रग्स के एक इंटरनेशनल सिंडिकेट का पर्दाफाश हुआ है। यह सिंडिकेट कई राज्यों में हेरोइन थोक में सप्लाई करता है।
इस प्रकार महलिाओं को किया गया गिरफ्तार
जॉइंट सीपी (क्राइम) आलोक कुमार ने बताया कि एसआई युद्धवीर सिंह को उत्तम नगर एरिया में नाइजीरियाई नागरिकों के अवैध ड्रग सिंडिकेट की जानकारी मिली। इनपुट मिला कि यह सिंडिकेट अफगानिस्तान और पाकिस्तान से माल मंगवाकर दिल्ली से पंजाब, हरियाणा, यूपी, मुंबई और कोलकाता में तस्करी करता है। पता चला कि दो महिलाएं हेरोइन की बड़ी खेप की डिलिवरी के लिए 28 जुलाई की सुबह पंजाब के लिए निकलेंगी। एसीपी गिरीश कौशिक की लीडरशिप में एसआई अनुपमा राठी, युद्धवीर और एएसआई राम लाल समेत 15 पुलिसकर्मियों की टीम बनाई गई। द्वारका मोड़ पर एक कार में सवार दोनों महिला हैंडलर्स को पकड़ लिया गया। इनसे दो किलोग्राम हेरोइन बरामद हुई।
#DelhiPolice #CrimeBranch IGIS/Crime busted an Inter-National Syndicate of illegal drugs being run by Nigerian Nationals & arrested two lady drug couriers while they were going to Punjab for delivery of consignment of 2 Kgs fine quality Heroin. @CPDelhi @DelhiPolice pic.twitter.com/PnaM6BADRp
— CRIME BRANCH DELHI (@CrimeBrDelhi) August 5, 2021
दोनों जेल में मिलीं और दोस्त बन गईं
पूछताछ में खुलासा हुआ कि दोनों महिलाओं ने अपनी फैमिली छोड़ रखी है और दोनों एकसाथ रहती हैं। कैरोलिन फोकम मूलरूप से पश्चिम बंगाल की है, जिसे नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने 2013 में ड्रग तस्करी के केस में अरेस्ट किया था। वहीं, मधु मूल रूप से पंजाब से है, जिसे 2013 में ठगी के एक मामले में पकड़ा गया था। दोनों जेल में मिलीं और दोस्त बन गईं। जेल में नाइजीरियाई नागरिक हेनरी के संपर्क में आईं, जो ड्रग तस्करी करता था। जमानत पर आने के बाद तस्करी गैंग से जुड़ गईं।
Read more:मौत बनकर सड़क पर दौड़ी बोलेरो, 6 महिलाओं को रौंदा
Read more:करंट की चपेट में आई बच्ची, मौके पर तोड़ा दम
Read more:ममता ने PM को लिखा पत्र, वैक्सीन की आपूर्ति बढ़ाने की मांग
Read more:गुमला, चतरा, हजारीबाग समेत कई जिलों के एसपी बदले, जानिये कौन कहां गये
Read more:सनसनीखेज खुलासा : हेमंत सरकार गिराने का गंदा खेल
Read more:अपनी पत्नी की खातिर कैसे तड़प रहा मक्खन, देखें वीडियो…
Read more:मेरी नहीं तो किसी की नहीं, देखें वीडियो…
Read more:IAS बनने की चाह में कर बैठी बड़ा गुनाह, सलाखों के पीछे गई खूबसूरत मोनिका, देखें वीडियो












