Ranchi : आने वाले पर्व-त्यौहार को लेकर रांची पुलिस अलर्ट मोड पर है। गुजरे 10 जून को हुए बवाल, पथराव, लाठीचार्ज और फायरिंग के मद्देनजर पुलिस पूरी तरह से चौकस है। पुलिस-प्रशासन और बुद्धिजीवियों का यही प्रयास कि अपने शहर में शांति का दीया जलता रहे। किसी भी हाल में अमन-चैन में खरोंच न लगे। इसी क्रम में आज यानी शनिवार को रांची के विभिन्न थाना इलाकों में फ्लैग मार्च किया गया। सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किये गये हैं। वहीं रांची पुलिस ने शहर वासियों से पोस्टर जारी कर अपील की है। पोस्टर में लिखा है…
- ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व के असर पर किसी प्रकार के भ्रामक सूचना/फोटो/वीडियो एवं धर्म पर आपत्तिजनक टिप्पणी सोशल मीडिया पर ना करें।
- रांची पुलिस द्वारा ऐसे भ्रामक सूचना/फोटो/वीडियो एवं धर्म पर आपत्तिजनक टिप्पणी सोशल मीडिया पर शेयर करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध सुसंगत धारा के तहत कार्रवाई की जाएगी।
- सोशल मीडिया पर बनाये गये ग्रुप एडमिन अपने-अपने ग्रुप में इस तरह के पोस्ट ना होने दें।
- इस तरह के भड़काऊ मैसेज व वीडियो पोस्ट करने वालों की सूचना या इस सम्बन्ध में कोई भी जानकारी तत्काल अपने नजदीकी पुलिस थाना को दें या साइबरसेल रांची के मोबाइल नंबर 8987790674 पर व्हाट्सएप्प या कॉल कर उपलब्ध कराएयें ताकि ऐसे लोगों पर विधि सम्मत कार्रवाई की जा सके।
- सूचना देने वालों की पहचान गुप्त रखी जाएगी।
- कोरोना वायरस का प्रकोप पुनः फैल रहा है जिसके मद्देनजर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।



इसे भी पढ़ें : राजधानी में दिनदहाड़े सौरभ पांडे का म*र्डर… देखें
इसे भी पढ़ें : सीएम हेमंत ने लिया संज्ञान, अब ट्रैक पर दौड़ सकेगी सुप्रीति
इसे भी पढ़ें : SP बलिहार का ह*त्यारा खोल गया चौंकाने वाला राज… देखें
इसे भी पढ़ें : 252 JPSC कैंडिडेट्स को सीएम हेमंत ने दिया नियुक्ति पत्र, क्या बोल गये… देखें
इसे भी पढ़ें : पिस्टल वाली मंगेतर हिला डाली पुलिस का दिमाग… देखें कैसे
इसे भी पढ़ें : साले की बीवी से KISS मांगने पर बवाल… देखें कैसे












