spot_img

राजधानी में दिनदहाड़े सौरभ पांडे का म*र्डर… देखें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : राजधानी में दिनदहाड़े युवक की हत्या कर दी गई। मारे गये युवक का नाम सौरभ राज पांडे है। वह ओरमांझी थाना इलाके के चकला गांव का रहने वाला था। जानकारी के अनुसार कुछ अपराधियों ने सौरभ पर गुप्ती जैसे धारदार हथियार से वार किया। वार उसकी कान के नीचे किया गया। वह लहूलुहान होकर चीखने-चिल्लाने लगा और जमीन पर गिर पड़ा। उसकी चीख सुन आसपास के लोग वहां पहुंचे। तबतक हमलावर मौके से बड़े आराम से भाग चुके थे। लोगों ने जख्मी सौरभ को मेदांता अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस सनसनीखेज वारदात को आज दिन के उजाले में करीब 12 बजे चकला मोड़ से थोड़ी दूर रांची-रामगढ़ रोड पर अंजाम दिया गया।

इधर, दिनदहाड़े हुई इस दुस्साहसिक वारदात के बाद लोगों का गुस्सा उबाल पर आ गया। मारे गये सौरभ राज पांडे के दोस्त, आसापास के लोग और जनप्रतिनिधि अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे। पुलिस आसापास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है साथ ही अपराधियों की खोजबीन में जुट गई है।

इसे भी पढ़ें : पिस्टल वाली मंगेतर हिला डाली पुलिस का दिमाग… देखें कैसे

इसे भी पढ़ें : पवित्र अमरनाथ गुफा में फटा बादल, आफत बन बरसी बारिश… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के कोचिंग सेंटर की सुरक्षा सवालों के घेरे में…

Ranchi : लखनऊ में हुये दर्दनाक कोचिंग हादसे के...

बीयर, वाइन, व्हिस्की, रम समेत सभी दारू की बिक्री पर रोक… जानें क्यों

Ranchi : मुहर्रम के अवसर पर झारखंड सरकार ने...

चीफ जस्टिस पहुंचे मां छिन्नमस्तिका के दरबार…

Ramgarh(Prince Verma) : झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रमेश...

मारंगमरचा गांव में नहीं जले चूल्हे, हर आंगन सूना-सूना…

Ramgarh(Prince Verma) : रामगढ़ के बारलोंग के पास बीती रात...