spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

SP बलिहार का ह*त्यारा खोल गया चौंकाने वाला राज… देखें

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : पाकुड़ के पूर्व एसपी अमरजीत बलिहार की हत्या कर झारखंड में कोहराम मचा देने वाले खूंखार माओवादी हितेश उर्फ नंदलाल सोरेन उर्फ विजय दा उर्फ पवित्र दा ने पुलिस के सामने कई चौंकाने वाले राज उगले हैं। 25 लाख रुपए के ईनामी हितेश ने वर्ष 2014 में चुनाव ड्यूटी से लौट रहे पुलिसकर्मियों को मार गिराया था। वहीं उनके हथियार लूट लिए थे। पूर्व एसपी अमरजीत बलिहार भी मारे गये थे। मारे गए लोगों में कुछ मतदान कर्मी भी शामिल थे। इस कांड में कुल छह सरकारी मुलाजिम मारे गये थे। इसके बाद कई ताबड़तोड़ नक्सली वारदातों को अंजाम देकर हितेश ने संगठन में ऊंचा ओहदा हासिल किया था। सैक सदस्य हार्ड कोर नक्सली हितेश के खिलाफ केवल गिरिडीह में छह और दुमका में 25 कांड दर्ज हैं।

पहले से बहुत कमजोर हो गया संगठन

उसने कई नक्सली कांडों के पीछे छुपे राज को बेनकाब करते हुये पुलिस को बताया कि संगठन पहले से बहुत कमजोर हो गया है। गिरफ्तार हितेश का भतीजा चमन उर्फ लम्बू भी कुख्यात माओवादी है। वह सांरडा में सक्रिय है। उसपर भी सरकार ने 25 लाख रुपये का ईनाम घोषित कर रखा है। उसके दस्ते के प्रशांत मांझी, सुधीर किस्कू उर्फ सुलेमान एवं प्रभा दी अत्याधुनिक हथियार एके 47 और कार्रबाइन के साथ पकड़े जा चुके हैं।

नक्सली पत्नी चांदमुनी मुर्मू भी गिरफ्तार

कभी पुलिस की पकड़ में नहीं आने वाला माओवादी विजय की पत्नी चांदमुनी मुर्मू महिला नक्सली है। वह तीन नक्सली कांडों में शामिल रहने के इल्जाम में तीन बार दुमका जेल जा चुकी है। कुछ माह पहले बोकारो में पुलिस और माओवादियों के बीच जमकर मुठभेड़ हुई थी। मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ एक लैपटाप लगी थी। इस लैपटाप में खूंखार नक्सली हितेश उर्फ नंदलाल और उसकी पत्नी चांदमुनी के बारे में कई अहम जानकारी छुपी थी। इसके बाद ही पुलिस मोस्ट वांटेड नक्सली हितेश की खोज में जुट गई थी। इधर, गिरिडीह पुलिस कप्तान अमित रेणु को गुप्त सूचना मिली कि 25 लाख का इनामी नक्सली हितेश गिरिडीह के कोड़ाडीह इलाके में आया हुआ है। इस सूचना को पुलिस ने गंभीरता से लिया। एक स्पेशल पुलिस टीम बनाई गई। टीम में जिला पुलिस बल और सैट के जवानों को रखा गया। वहीं, सीआईपीएफ को अलर्ट कर दिया गया। पुलिस ने संदेह के आधार पर कोड़ाडीह गांव से एक शख्स को हिरासत में लिया। इसके बाद कुछ लोगों ने पुलिस को बताया कि यहीं मोस्ट वांटेड नक्सली हितेश है। यह सुनते ही पुलिस की बांछें खिल गई। गिरफ्तार हितेश से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

इसे भी पढ़ें : पत्‍थर कारोबारी हीरा भगत के कई ठिकानों पर ED की रेड

इसे भी पढ़ें : BREAKING : अमरनाथ गुफा के पास फटा बादल, 5 लोगों की दर्दनाक मौत

इसे भी पढ़ें :

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...