spot_img
spot_img
spot_img

पिस्टल वाली मंगेतर हिला डाली पुलिस का दिमाग… देखें कैसे

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : रिश्ता तय होने के बाद होने वाले दूल्हा-दुल्हन मोबाइल पर गुटरगूं करने लगे। कुछ दिनों तक दोनों खुशरंग ख्वाबों की दुनिया में गोते लगाते रहे। अचानक एक रोज मंगेतर की किसी बात पर अंकुर बिदक गया। बात इतनी बिगड़ गई कि रिश्ता टूट गया। यह जान सुन घरवाले अंकुर को मनाते रहे, पर वह इसी जिद में अड़ा रहा… चाहे जो कुछ हो जाये, वह शादी नहीं कर सकता। रिश्ता तय होने के बाद बतौर दहेज मिले सामान वह लौटाने को तैयार था, पर किसी भी हालत में मंगेतर को जीवन साथी नहीं बनाना चाहता था। गांव में पंचायत तक बैठी, नतीजा सिफर रहा।

ड्यूटी जाते समय किडनैप कर लिया गया अंकुर

मंगेतर को गुस्सा आ गया। उसने अपने भाई और उसके दोस्तों के साथ ऐसा खतरनाक प्लानिंग बनाया कि कुछ देर के लिये पुलिस का माथा ठनक गया। दरअसल, ड्यूटी जाते समय अंकुर का किडनैप कर लिया गया। मंगेतर ने खुद पिस्टल सटा अंकुर को एक मंहगी कार में बैठा लिया। वहीं उसे चेताया कि ज्यादा चूं चा किये तो सीधे सीने में दाग दूंगी गोलियां। पहले फोन पर बड़ा साथ जीने मरने की कसमें खाया करते थे, अब क्या हो गया। रिश्ता तय कर शादी से इंकार उसे बर्दाश्त नहीं।

लाल जोड़े में सजी संवरी थी पिस्टल वाली मंगेतर

अपने दूल्हा को अगवा करने वाली मंगेतर लाल जोड़ा में सजी संवरी थी। मंदिर में पहुंचते ही शादी करने की तैयारी में जुट गई। अचानक मौके पर पुलिस पहुंच गई। सारा दृश्य बिल्कुल फिल्मी स्टाइल में हुआ। पुलिस ने मौके से शादी का लाल जोड़ा और हथियार बरामद कर लिया। वहीं किडनैपिंग में इस्तेमाल की गई कार भी जब्त कर ली गई। अपहरण करने वाली युवती और उसका रिश्ते का भाई और भाई का दोस्त मौके पर ही धरा गया। वहीं चार लोग भाग गये। अंकुर यूपी बिजनौर के चांदपुर में ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट के स्टेनो है।

फोन पर झगड़े के बाद किया था शादी से इनकार

अंकुर का अपहरण हो जाने की खबर मिलते ही पुलिस अलर्ट हो गई। अंकुर के मोबाइल लोकेशन के जरीये पुलिस उस तक पहुंच गई। पकड़े गये लोगों ने पुलिस को बताया कि स्टेनो अंकुर का रिश्ता 14 मई 2021 को युवती के साथ से हुआ था। रिश्ता तय होने के बाद दान दहेज में काफी सामान और गाड़ी दी गई थी, लेकिन बाद में अंकुर शादी करने से इनकार कर दिया। इधर, स्टेनो अंकुर ने पुलिस के सामने खुलासा किया है कि उसकी शादी युवती के साथ जरूर तय हुई थी, लेकिन एक रोज फोन पर बात करने के कारण मंगेतर से झगड़ा हो गया था। इसके बाद उसने शादी करने से इनकार कर दिया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच कई बार पंचायतें भी हुईं, फैसला भी हो गया। दहेज में लिया गया सामान वापस करने का ऑफर भी दिया। फैसला मान भी लेते थे, पर घर जाते ही उनका सुर बदल जाता था। शादी न करने पर जान से मारने या अपहरण करने की धमकी दी जा रही थी। इसी के तहत गुरुवार को ऑफिस जाते समय बाइक रोक ली और पीछे से आई कार में उसे डाल एक मंदिर में ले गये। जबरदस्ती शादी का दवाब बनाया जा रहा था। फिल्मी स्टाइल वाली यह कहानी यूपी के बिजनौर से उछलकर सामने आई है।

इसे भी पढ़ें : पवित्र अमरनाथ गुफा में फटा बादल, आफत बन बरसी बारिश… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : सीएम हेमंत ने लिया संज्ञान, अब ट्रैक पर दौड़ सकेगी सुप्रीति

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के इन इलाकों में कल रहेगी बिजली गुल, कितने घंटे… जानें

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

भारत की सुरक्षा को लेकर ट्रंप का बड़ा बयान, मोदी के रहते…

Kohramlive : फ्रांस में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन के...

रांची के सभी स्कूलों में चलेगी ये पाठशाला…

Ranchi : रांची में करीब 1.45 लाख विद्यार्थियों का...

घर की कहासुनी सड़क पर खू’नी वारदात में बदली, बेटा बोला, ‘कोई पछतावा नहीं’…

UP : जिस बेटे को उंगली पकड़कर चलना सिखाया, जिस...

ओरमांझी CHC की एक्स-रे मशीन खराब, दर्द लेकर भटक रहे मरीज… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा...