गोमिया (बोकारो) : जगेश्वर विहार थाना क्षेत्र के बोकारो नदी तट के जंगली रास्ते से पुलिस ने अवैध कोयला लदा एक ट्रक JH02A 7893 जब्त किया है। रात को ट्रक जंगल से अवैध कोयला लेकर निकल रहा था और कच्चे सड़क में कीचड़ के बीच फंस गया था। पुलिस को अवैध कोयला लदे ट्रक की सूचना मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक को जब्त कर लिया। मौके पर पुलिस के साथ वन विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।
इसे भी पढ़ें : पत्नी संग रंगरेलियां मनाने पर प्रेमी को टोका तो चाकू घोंपकर मार डाला
बता दें कि नक्सल प्रभावित क्षेत्र कारी पानी, चोरपनिया, लालगढ़ के जंगलों से इन दिनों अवैध कोयला का लगातार उत्खनन किया जा रहा है। नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के कारण तस्कर बेखौफ होकर रात के अंधेरे का फायदा उठाकर ट्रक के माध्यम से बाहर के राज्यों में कोयला भेज रहे हैं।
इसे भी पढ़ें : ‘नाक नक्श से खूबसूरत बहुरिया प्रीति मरवा देलक’… पति को लगाया ठिकाना, अब जायेगी जेल : SP










