Ranchi : PM नरेंद्र मोदी के काफिला गुजरने के दौरान कर्तव्य में लापरवाही बरतने के लिये 3 जवानों पर कार्रवाई की गई है। एक ASI, एक सिपाही और एक हवलदार को सस्पेंड किया गया है। सस्पेंड हुये पुलिसवालों में ASI अबु जफर, पश्चिम सिंहभूम और हवलदार छोटेलाल टुडू(IRB – 10) एवं आरक्षी रंजन कुमार(IRB – 10) शामिल है।
यहां याद दिला दें कि 15 नवम्बर की सुबह PM नरेंद्र मोदी बिरसा संग्रहालय जा रहे थे, तभी रेडियम रोड के पास अचानक एक महिला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गाड़ी के आगे आ गयी। रेडियम रोड में गार्डेन फ्रेश दुकान के ठीक सामने यह महिला PM की गाड़ी के सामने आई। फौरन SPG के तेज तर्रार जवान लाल रंग की शॉल ओढ़े महिला को गाड़ी के सामने से हटा लिया। इस महिला का नाम संगीता झा है। वह देवघर की रहनेवाली है। पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया। वह PM से मिलने को बेताब थी। PM की गाड़ी के सामने अचानक आई महिला का वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। इस PM की सुरक्षा में बड़ी चूक माना जा रहा है।
इसे भी पढ़ें : मैंने समाज के आखिरी व्यक्ति का नमक खाया है, मैं कर्ज चुकाने आया हूं : पीएम मोदी
इसे भी पढ़ें : पीएम का आज का संदेश आदिवासियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा : सीएम हेमंत
इसे भी पढ़ें : कैदियों के पास मोबाइल मिला तो तीन साल की सजा, मसौदा तैयार…
इसे भी पढ़ें : नहीं रहे सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय सहारा, कैसे क्या हुआ… जानें
इसे भी पढ़ें : पुलिस की गुंडई से दुखी महिला बोली- मन करता म*र जाऊं… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : मां काली की महा आरती – 2023, देखिए यह अदभुत नजारा
इसे भी पढ़ें : कभी गोलियों से धुंआ-धुंआ लोहरदगा, अब खिलने लगा गेंदा फूल… देखें वीडियो












