spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

नहीं रहे सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय सहारा, कैसे क्या हुआ… जानें

Date:

spot_img
spot_img

KohramLive : सहारा इंडिया ग्रुप के प्रमुख सहाराश्री सुब्रत रॉय सहारा नहीं रहे। मंगलवार को उनका निधन हो गया। मुंबई के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में उन्होंने आखिरी हिचकी ली। वह लंबे समय से बीमार थे। मिली जानकारी के अनुसार सहाराश्री सुब्रत रॉय बीते कई दिनों से गंभीर बीमारी से ग्रसित थे। उनका मुंबई के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। उनका पार्थिव शरीर बुधवार को लखनऊ के सहारा शहर लाया जाएगा, जहां उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी।
सहारा ग्रुप ने एक बयान में कहा कि सहाराश्री सुब्रत रॉय का मंगलवार को लंबी बीमारी के बाद कार्डियोरेस्पिरेटरी अरेस्ट के कारण निधन हो गया। बयान के मुताबिक, तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें रविवार को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल एंड मेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट में भर्ती कराया गया था। वे हाई बीपी और डायबिटीज से भी ग्रसित थे। कार्डियोरेस्पिरेटरी अरेस्ट के चलते मंगलवार रात 10.30 बजे अस्पताल में उन्होंने दम तोड़ दिया

सुब्रत रॉय सहारा का जन्म 10 जून 1948 को हुआ था। वे भारत के प्रमुख कारोबारी और सहारा इंडिया परिवार के फाउंडर थे। देशभर में ‘सहाराश्री’ के नाम से मशहूर सुब्रत रॉय का जन्म बिहार के अरारिया में हुआ। उन्होंने कोलकाता के होली चाइल्ड स्कूल से प्रारंभिक शिक्षा पूरी की। इसके बाद उन्होंने राजकीय तकनीकी संस्थान गोरखपुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया।

सहाराश्री ने साल 1978 में गोरखपुर से अपना कारोबार शुरू किया। उसी दरम्यान सहारा इंडिया परिवार की नींव डाली। साल 2012 में इंडिया टुडे पत्रिका ने सुब्रत रॉय को भारत के टॉप टेन अमीर लोगों में शामिल किया था। आज सहारा समूह हाउसिंग, मनोरंजन, मीडिया, रिटेल और वित्त सेवाओं जैसे तमाम क्षेत्रों में अग्रणी भूमिका निभा रही है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, सहारा समूह के पास जून-2010 तक लगभग 1,09,224 करोड़ रूपये की परिसंपत्ति थी।

इसे भी पढ़ें : पुलिस की गुंडई से दुखी महिला बोली- मन करता म*र जाऊं… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : ध्यान रहें, किसी को कोई दिक्कत नहीं हो, क्यों बोले CM… जानें

इसे भी पढ़ें :

सड़क हुई बेकार तो ग्रामीणों ने रोप दी धान…

UP : यूपी के सोनभद्र से सिस्टम को आईना...

नायक बोले, 52 साल तक तिरंगे से दूरी, अब राष्ट्रप्रेम की दुहाई…

Ranchi : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता...

बंदरों को भगाने का अनोखा तरीका ‘लंगूर अलार्म’ …

Delhi : राजधानी दिल्ली में बंदरों की बढ़ती मौजूदगी...

आंदोलित छात्रों के बीच पहुंचे रघुवर दास, बोले…

Ranchi : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास आज...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सड़क हुई बेकार तो ग्रामीणों ने रोप दी धान…

UP : यूपी के सोनभद्र से सिस्टम को आईना...

नायक बोले, 52 साल तक तिरंगे से दूरी, अब राष्ट्रप्रेम की दुहाई…

Ranchi : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता...

बंदरों को भगाने का अनोखा तरीका ‘लंगूर अलार्म’ …

Delhi : राजधानी दिल्ली में बंदरों की बढ़ती मौजूदगी...

आंदोलित छात्रों के बीच पहुंचे रघुवर दास, बोले…

Ranchi : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास आज...