spot_img
spot_img
spot_img

‘पीएम-सूरज पोर्टल’ एक अभिनव पहल : गर्वनर

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : झारखंड के गर्वनर सीपी राधाकृष्णन ने ‘पीएम-सूरज पोर्टल’ के बारे में कहा कि यह PM नरेंद्र मोदी की एक अभिनव पहल है, यह देश की प्रगति एवं सशक्तिकरण की दिशा में अहम कदम है। यह पोर्टल आय-सृजन गतिविधियों के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा प्रदान करता है। मौका था रांची के श्रीकृष्ण लोक प्रशासन संस्थान में आयोजित ‘पीएम-सूरज पोर्टल’ कार्यक्रम के शुभारंभ का।

गर्वनर सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि देश विकास के पथ पर निरंतर अग्रसर है, अर्थव्यवस्था आज विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। विकास का लाभ विभिन्न स्तरों पर दिख रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी द्वारा ‘स्वच्छ भारत अभियान’ का शुभारंभ किया गया। विगत दशक में स्वच्छता की दिशा में हुये क्रांतिकारी परिवर्तन को देखा जा सकता है। रेलवे स्टेशनों पर स्वच्छता को देखा जा सकता है। PM मोदी देशवासियों के विकास व कल्याण के प्रति प्रतिबद्ध है। उनके द्वारा कारीगारों एवं शिल्पकारों को सशक्त बनाने व सहायता प्रदान करने हेतु ‘पीएम विश्वकर्मा योजना’ शुरू किया। आज वे वंचित वर्गों के कल्याणार्थ ऋण सहायता प्रदान के उद्देश्य से पीएम-सूरज पोर्टल लॉन्च किया गया। यह ऋण सहायता उनकी सामाजिक-आर्थिक प्रगति में सार्थक होगी। खुशी की बात यह है कि झारखण्ड राज्य में 500 से अधिक लाभार्थी इस योजना के अंतर्गत हैं। यह पहल चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में सेवा करने वाले फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं के स्वास्थ्य व सुरक्षा की दिशा में अहम है।
गर्वनर ने कहा कि आज बेघरों के लिए ‘प्रधानमंत्री आवास योजना’ संचालित हैं, सबको नल के माध्यम से स्वच्छ पेयजल सुलभ हो, इसके लिए ‘जल जीवन मिशन योजना’ संचालित हैं। विश्व का सबसे बड़ा स्वास्थ्य बीमा कार्यक्रम ‘आयुष्मान भारत योजना’ संचालित हैं, जो प्रति पात्र परिवार को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का कैशलेस स्वास्थ्य बीमा लाभ प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि हर देशवासी उनके परिवार के सदस्य हैं। वे निरंतर लोगों से संवाद करते हैं और उन्हें प्रेरित करते हैं। गर्वनर ने सभी से विभिन्न योजनाओं के संदर्भ में जागरूक होने का आह्वान किया।

इसे भी पढ़ें : झारखंड कैबिनेट की बैठक में 30 अहम प्रस्तावों पर मुहर

इसे भी पढ़ें : हरियाणा के नये CM बने नायब सैनी, चार अन्य मंत्री ने भी ली शपथ

इसे भी पढ़ें : ‘घर में शादी है, श्मशान घाट बना देंगे’, क्या बोले मुखिया और बेटा… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : झारखंड में स्टूडेंट्स को CM ने दी बड़ी सौगात… देखें

इसे भी पढ़ें :टीम इंडिया में जल्द होगी शमी की वापसी… जानें कब

इसे भी पढ़ें :देश में लागू हुआ CAA, किन्हें मिलेगी नागरिकता… जानें

इसे भी पढ़ें :सिर्फ इस शक में बेटी को का’ट डाला…

इसे भी पढ़ें :CM चंपई बोले बराकर नदी पर बनेगा पुल, दूरी हो जायेगी आधी…

 

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अब कामकाजी महिलाओं पर बुरी नजर का मतलब आफत…

Kohramlive : देशभर में कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान...

मेहंदी कैसे बनी सुहाग और सौभाग्य की पहचान… जानें

Kohramlive : हाथों पर रची मेहंदी की खुशबू, हथेलियों...

रांची में कल इन इलाकों में घंटों रहेगी बिजली गुल…

Ranchi : राजधानी रांची के कई इलाकों में कल...

एक बारिश में डूब गई तमाड़ की सड़क, आंदोलन की चेतावनी…

Ranchi : मानसून की पहली जोरदार बारिश ने रांची...