WPC झारखंड टीम रवाना हुई बैंगलुरु…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : झारखंड की 15 जांबाज खिलाड़ियों की टोली अपने सपनों और संकल्पों को साथ लेकर बैंगलुरु के लिये रवाना हुई। WPC राष्ट्रीय RAW चैम्पियनशिप में टीम हिस्सा लेगी। 14 से 16 नवंबर तक होने वाली यह प्रतियोगिता हर खिलाड़ी के लिये एक इम्तिहान है, अपनी शक्ति, अपने जज्बे और अपने राज्य के गौरव का। हर खिलाड़ियों के चेहरे पर एक ही चमक थी, “हम झारखंड का नाम रोशन करेंगे।” इन योद्धाओं के नाम हैं, कुमार हर्ष, देवेंद्रनाथ टुडू, दीपक कुमार चंद्रवंशी, हरि हर्षवर्धन दुबे, मोहित भाटिया, अंजलि सिंह, श्वेताभ ठाकुर, कुमार आर्यन, अनिकेत राज, आदर्श तिवारी, प्रियंका कुमारी, अंजलि रानी, सौरव गोराई, अनिकेत शर्मा और विनीत। हर खिलाड़ी के भीतर एक कहानी है, संघर्ष की, अनुशासन की और जीत की उम्मीद की।

झारखंड का गर्व, शक्ति का प्रतीक

WPC झारखंड के सचिव एवं राज्य रेफरी निधि नूपुर ने टीम को रवाना करते हुये कहा कि “मुझे विश्वास है कि हमारे खिलाड़ी न केवल अपनी शक्ति, बल्कि अपने हौसले से भी झारखंड का नाम ऊंचा करेंगे। मेहनत और लगन ही आपकी सबसे बड़ी ताकत है।” वहीं सचिव हर्ष आनंद ने उत्साह बढ़ाते हुये कहा, “जीत सिर्फ पदक से नहीं मापी जाती, बल्कि उस जज्बे से जो मैदान में उतरते वक्त आपके दिल में होता है।”

एक राज्य, एक सपना- झारखंड की जय

बैंगलुरु की राह पर निकली यह टीम झारखंड की उभरती पहचान है। हर कदम, हर प्रयास राज्य की उस मिट्टी का सम्मान है जिसने उन्हें यह हौसला दिया है। इन जांबाजों की मंजिल चाहे स्वर्ण पदक हो या एक नई प्रेरणा, लेकिन उनकी यात्रा ने पहले ही यह साबित कर दिया है कि “सच्ची जीत उस दिल की होती है जो कभी हार मानना नहीं जानता।”

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

नेशनल टॉपर भाव्या रंजन बोलीं, सोशल मीडिया से दूरी जरूरी… देखें वीडियो

Ranchi(Akhilesh Kumar) : रांची के सामलौंग शास्त्री मैदान की...

नीट पेपर लीक केस में शिक्षिका अरेस्ट, पहले ही रटवा दिये थे असली सवाल!

Kohramlive : देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा...

JEE परीक्षा में खलल डालने वालों पर रहेगा सख्त पहरा….

Ranchi : रांची में कल यानी रविवार को होने...

रांची के अपराध जगत का बड़ा चेहरा कस्टडी में… जानें

Ranchi : रांची पुलिस को आखिरकार वह कामयाबी मिल...

राशन दुकानों पर बिक रहा पेट्रोल, पहुंचे SDO, फिर…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में परचून दुकानों पर नमक-तेल...