JJMP की टूटी कमर, अब इन दो ने डाल दिये हथियार… जानें

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Latehar : लातेहार में नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी सफलता मिली है। JJMP संगठन के ₹5 लाख के इनामी नक्सली ब्रजेश यादव और एरिया कमांडर अवधेश लोहरा ने बुधवार को लातेहार पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। दोनों का स्वागत IG शैलेंद्र कुमार सिन्हा, SP कुमार गौरव, SSB कमांडेंट राजेश सिंह और CRPF कमांडेंट यादराम बुनकर ने माला पहनाकर किया। ब्रजेश यादव गुमला का रहनेवाला है, जबकि अवधेश लोहरा हेरहंज, लातेहार का रहने वाला है। दोनों पर कई गंभीर नक्सली मामलों में मुकदमे दर्ज हैं, ब्रजेश पर 10 और अवधेश पर 5 मामले दर्ज बताये गये  हैं। SP कुमार गौरव के नेतृत्व में चल रहे लगातार अभियान से नक्सलियों की कमर टूट गई है। लातेहार से अब लगभग JJMP संगठन का सफाया हो चुका है। पुलिस के बढ़ते दबाव और भरोसेमंद आत्मसमर्पण नीति ने इन दोनों को मुख्यधारा में लौटने के लिए प्रेरित किया।

IG शैलेंद्र कुमार सिन्हा ने कहा, “यह गर्व की बात है कि इस साल लातेहार में अब तक 21 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। सरकार की आत्मसमर्पण नीति बेहतरीन है, नक्सली इसका लाभ उठाकर समाज की मुख्यधारा में लौटें।” वहीं SP कुमार गौरव ने घोषणा की कि पुलिस ने मार्च 2026 तक लातेहार को पूरी तरह नक्सलमुक्त करने का लक्ष्य तय किया है। उन्होंने कहा, “नक्सलियों के पास अब दो ही विकल्प हैं, आत्मसमर्पण करें या मुठभेड़ में मारे जायें।” समारोह में पुलिस और अर्धसैनिक बलों के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। आत्मसमर्पण करने वाले दोनों नक्सलियों को सरकार की पुनर्वास नीति के तहत सहायता और बेहतर जीवन का अवसर दिया जायेगा।

इसे भी पढ़े : भीषण वि’स्फोट, 7 घंटे तक धधकती रही आग… जानें कहां

इसे भी पढ़े : नतीजों से पहले तेजस्वी ने ठोक डाला बड़ा दावा, 18 को शपथ…

इसे भी पढ़े : तीन सगी बहनों की डे’ड बॉडी मिली कुएं में…

इसे भी पढ़े : घर लौटे “ही मैन”, क्या बोले डॉक्टर… देखें वीडियो

 

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

नेशनल टॉपर भाव्या रंजन बोलीं, सोशल मीडिया से दूरी जरूरी… देखें वीडियो

Ranchi(Akhilesh Kumar) : रांची के सामलौंग शास्त्री मैदान की...

नीट पेपर लीक केस में शिक्षिका अरेस्ट, पहले ही रटवा दिये थे असली सवाल!

Kohramlive : देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा...

JEE परीक्षा में खलल डालने वालों पर रहेगा सख्त पहरा….

Ranchi : रांची में कल यानी रविवार को होने...

रांची के अपराध जगत का बड़ा चेहरा कस्टडी में… जानें

Ranchi : रांची पुलिस को आखिरकार वह कामयाबी मिल...

राशन दुकानों पर बिक रहा पेट्रोल, पहुंचे SDO, फिर…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में परचून दुकानों पर नमक-तेल...