spot_img

मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : PM नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई केंद्रीय कैबिनेट बैठक में किसानों, ऊर्जा, रेलवे और एविएशन सेक्टर से जुड़े कई बड़े फैसलों पर मुहर लगी। बैठक में 14 खरीफ फसलों के MSP में बढ़ोतरी, कोयला गैसीकरण योजना, सेमी हाई-स्पीड रेल परियोजना और नागपुर एयरपोर्ट आधुनिकीकरण को मंजूरी दी गई।

14 खरीफ फसलों का MSP बढ़ा

सरकार ने विपणन सत्र 2026-27 के लिए 14 खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में वृद्धि को मंजूरी दी है।

सबसे ज्यादा MSP बढ़ोतरी

  • सूरजमुखी बीज: ₹622 प्रति क्विंटल
  • कपास: ₹557 प्रति क्विंटल
  • नाइजरसीड: ₹515 प्रति क्विंटल
  • तिल: ₹500 प्रति क्विंटल

सरकार का कहना है कि इस फैसले से किसानों को फसलों का बेहतर दाम मिलेगा।

कोयला गैसीकरण योजना मंजूर

  • कैबिनेट ने कोयला गैसीकरण परियोजनाओं को बढ़ावा देने के लिए ₹37,500 करोड़ की योजना को मंजूरी दी है।
  • इससे कोयले से गैस उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा।
  • उर्वरक, बिजली और रसायन उत्पादन में उपयोग होगा।
  • सरकार के अनुसार, भारत के पास अगले 200 वर्षों की जरूरतों के लिए पर्याप्त कोयला भंडार है।
  • केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने योजना की जानकारी दी।

सेमी हाई-स्पीड रेल परियोजना को मंजूरी

  • रेल मंत्रालय की अहमदाबाद (सरखेज)-धोलेरा अर्ध-उच्च गति डबल लाइन रेल परियोजना को मंजूरी मिल गई है।
  • इसकी कुल लागत करीब ₹20,667 करोड़
  • भारत की पहली स्वदेशी सेमी हाई-स्पीड रेल परियोजना होगी
  • अहमदाबाद, धोलेरा एयरपोर्ट और लोथल के बीच कनेक्टिविटी मजबूत होगी

नागपुर एयरपोर्ट के आधुनिकीकरण को हरी झंडी

केंद्रीय कैबिनेट ने PPP मॉडल के तहत नागपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के अपग्रेड और मॉडर्नाइजेशन को मंजूरी दे दी है।

 

इसे भी पढ़ें : कारकेड छोड़ एक ही गाड़ी में सवार होकर पहुंचे तीन मंत्री… देखें

इसे भी पढ़ें : रांची और टाटा से दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेन, जानें कब से…

इसे भी पढ़ें : बिहार कैबिनेट के बड़े ऐलान… जानें

इसे भी पढ़ें : रांची में आंधी-बारिश, 15 मई को ऑरेंज अलर्ट…

इसे भी पढ़ें : घर-दुकानों के बाहर क्यों टांगा जाता है नींबू-मिर्च? जानें…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

इंसानियत की सबसे खूबसूरत इबारत…

Ramgarh (Prince Verma) : कुछ पल ऐसे होते हैं,...

वोटर बनना है तो जान लीजिये ये नये नियम…

Ranchi : अगर आप मतदाता सूची के विशेष गहन...

जमीन रजिस्ट्री होगी पूरी तरह डिजिटल, मोबाइल पर मिलेगा रजिस्ट्री डीड का PDF…

Patna : जमीन खरीदने-बेचने वालों के लिये बिहार सरकार...

पुलिस ने पलट दी बाजी, जंगल में मिला चोरी का ट्रैक्टर…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र से चोरी...

चेकपोस्ट पर भोर की खामोशी चीर गई गोलियों की ठांय-ठांय…

Ramgarh : रामगढ़ के गिद्दी थाना क्षेत्र के सिरका...