RANCHI : PM मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट जल-नल योजना की झारखंड में धीमी रफ्तार पर केंद्र सरकार ने चिंता जताई है। CM हेमंत सोरेन की मौजूदगी में आज एक हाई लेवल मीटिंग हुई। इस मीटिंग में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत सहित कई आला अधिकारी मौजूद थे। इस मीटिंग के बाद झारखंड के प्रोजेक्ट भवन में हुई समीक्षा बैठक में यह बताया गया कि झारखंड में धीमी रफ्तार की वजह, यहां की भौगोलिक स्थिति है। कई इलाके ऐसे हैं जहां पानी नहीं है। वहीं, पठारी और पहाड़ी इलाकों में घर-घर शुद्ध पीने का पानी पहुंचाना किसी चुनौती से कम नहीं है। समीक्षा बैठक में स्वच्छता एवं पेयजल मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने अधिकारियों से कहा कि मार्च 24 तक हर घर जल पहुंचाने का उनका लक्ष्य है। झारखंड में कुल 66 लाख कनेक्शन देना है। इसमें करीब 29% काम हो चुका है। 15 लाख घरों में काम चल रहा है। 2 लाख घरों के टेंडर हो चुके हैं। शेष 13 लाख घरों के टेंडर होना बाकी है। समय अवधि के अंदर ही इस लक्ष्य को हासिल करने का आदेश दिया गया है।

इसे भी पढ़ें : एग्जाम हॉल में टीचर को मा*रा छूरा… देखें
इसे भी पढ़ें : केंद्र का बड़ा फैसला : 1 अप्रैल से ये गाड़ियां हो जायेंगी कबाड़
इसे भी पढ़ें : बम और गोली के धमाकों से थर्राया धनबाद… देखें
इसे भी पढ़ें : पलामू में मुठभेड़… देखें
इसे भी पढ़ें : Maliwal Dragged by car: महिला आयोग की अध्यक्ष भी महफूज नहीं, कार चालक ने घसीटा… देखें
इसे भी पढ़ें : गिल की रनों की बौछार से न्यूजीलैंड पस्त…देखें
इसे भी पढ़ें : सस्ता हो सकता है सरसों तेल…देखें
इसे भी पढ़ें : मुंबई पुलिस ने राखी सावंत को किया अरेस्ट, जानिए क्या है मामला
इसे भी पढ़ें : ‘…क्या तुम पागल हो’…देखें वीडियो






