spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

पीएम मोदी ने सरयू नहर परियोजना का किया लोकार्पण, बोले…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

kohramlive desk : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार 9802 हजार करोड़ की लागत से बनी सरयू नहर परियोजना की सौगात दी। उन्‍होंने यूपी के बलरामपुर में सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना को राष्ट्र को समर्पित  किया। इससे 14 लाख हेक्टेयर से अधिक खेतों भूमि को सिंचाई के लिए पानी मिलेगा। क्षेत्र के लगभग 29 लाख किसान लाभान्वित होंगे।  इस पर कुल लागत 9800 करोड़ रुपये से अधिक है। परियोजना में पांच नदियों – घाघरा, सरयू, राप्ती, बाणगंगा और रोहिणी को आपस में जोड़ने का भी प्रावधान किया गया है, ताकि क्षेत्र के लिये जल संसाधन का समुचित उपयोग सुनिश्चित हो सके।  मौके पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, उप्र के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य उपस्थित थे।

पीएम ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, पहले जो सरकार में थे, वो यहां जमीनों पर अवैध कब्जे करवाते थे। आज ऐसे माफिया पर जुर्माना लग रहा है, बुलडोजर चल रहा है।

महिलाओं के लिए काम कर रही सरकार

पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सरकार महिलाओं के लिए काम कर रही है। यही कारण है कि पीएम आवास योजना के तहत दिये जाने वाले घर महिलाओं के नाम पर दिए गए हैं।   पीएम ने कहा कि सरयू नहर परियोजना में जितना काम 5 दशक में हो पाया था, उससे ज्यादा काम हमने 5 साल से पहले करके दिखाया है। यही डबल इंजन की सरकार है। यही डबल इंजन की सरकार के काम की रफ्तार है। उन्होंने कहा कि सरकारी पैसा है तो मुझे क्या, ये सोच देश के संतुलित और संपूर्ण विकास में सबसे बड़ी रुकावट बन गई थी। इसी सोच ने सरयू नहर परियोजना को लटकाया भी, भटकाया भी। आज से करीब-करीब 50 साल पहले इस पर काम शुरू हुआ था और आज इसका काम पूरा हुआ है।

तेजी से आगे बढ़ेगा आत्‍मनिर्भर बनने का काम

पीएम मोदी ने कहा कि जनरल बिपिन रावत के सपनों के अनुसार आप आने वाले दिनों में अपने भारत को नए संकल्पों के साथ आगे बढ़ते हुए देखेंगे। देश की सीमाओं की सुरक्षा बढ़ाने का काम, बॉर्डर इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने का काम, देश की सेनाओं को आत्मनिर्भर बनाने का अभियान,तीनों सेनाओं में तालमेल सुदृढ़ करने का अभियान, तेजी से आगे बढ़ता रहेगा।

इसे भी पढ़ें : सरकार का बड़ा फैसला, आपके पास है इतने से ज्यादा सिम कार्ड तो हो जाएगा बंद

इसे भी पढ़ें : SBI में निकली बंपर VACANCY, जल्द करें आवेदन

इसे भी पढ़ें : रांची के बाल सुधार गृह में बवाल, परिजन बोले- यहां बच्‍चे का हो जाएगा मर्डर, देखें

इसे भी पढ़ें : SBI Alert : 11 दिसंबर को बंद रहेगी स्‍टेट बैंक की Internet Banking

इसे भी पढ़ें : CDS बिपिन रावत पंचतत्व में विलीन, बेटीयों ने दी मुखाग्नि, 17 तोपों से दी गई सलामी

इसे भी पढ़ें : “जब तक सूरज चांद रहेगा, बिपिन जी का नाम रहेगा” के नारों से गूंज उठी दिल्ली (Video)

इसे भी पढ़ें : मेरी कब्र की पत्थर पर लिख देना हिन्दुस्तान, देखें क्यों

इसे भी पढ़ें : Indian Army में निकली बंपर VACANCY, जानें कब तक करना है अप्‍लाई

इसे भी पढ़ें : रेलवे में होगी 1780 पदों पर बहाली, जानें कब है आवेदन का लास्ट डेट

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

स्लोवाकिया के सर्वोच्च सम्मान से नवाजे गये PM मोदी, बनाया रिकॉर्ड…

New Delhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्लोवाकिया के...

फोर्ब्स की सूची में 30 भारतीय मूल के दिग्गज शामिल, चमके भारतवंशी…

Kohramlive : अमेरिका की स्थापना के 250 वर्ष पूरे...

मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले…

Kohramlive : केंद्र सरकार ने देश के इंफ्रास्ट्रक्चर, शहरी...

PM मोदी ने रचा इतिहास, दुनिया भर से मिल रही बधाइयां… जानें क्यों

Kohramlive : PM नरेंद्र मोदी ने भारतीय राजनीति में...

NEET री-एग्जाम से पहले बड़ा अलर्ट! EOU ने जारी की एडवाइजरी

Kohramlive : 21 जून को होने वाली NEET री-एग्जाम...