spot_img

PM मोदी रांची पहुंचे, रास्ते भर शोर मचता रहा मोदी…मोदी… (VIDEO)

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : PM नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय दौरे पर मंगलवार की रात रांची पहुंचे। रांची एयरपोर्ट पर गर्वनर सीपी राधाकृष्णन, CM हेमंत सोरेन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव सहित कई आला अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। मुख्य सचिव सुखदेव सिंह और DGP अजय कुमार सिंह भी एयरपोर्ट पर मौजूद थे। PM मोदी एयरपोर्ट से राजभवन के लिये रवाना हो गये। रांची एयरपोर्ट से राजभवन तक PM मोदी की जोरदार स्वागत की दमदार तैयारी की गई थी। PM मोदी पर पुष्प वर्षा की गई। ढोल नगाड़ों के साथ- साथ कई जगहों पर तासा पार्टी का भी इंतेजाम था। PM नरेंद्र मोदी राजभवन में आज रात्रि विश्राम करेंगे और कल खूंटी उलिहातू पहुंचेंगे।सुरक्षा के लिहाज से राजधानी रांची में सुरक्षा का तगड़ा इंतजाम किया गया है। जिन-जिन रास्तों से PM मोदी गुजरे, उन रास्तों पर सुरक्षा का कड़ा पहरा था। रोड किनारे के कुछ घरों के छतों पर भी हथियार तानें जवान दिखें। वहीं सादे-लिबास में भी जहां-तहां पुलिस फोर्स तैनात थे। इन रास्तों पर अन्य गाड़ियों की आवाजाही रोक दी गई है। रोड किनारे के घरों और दरवाजों से लोग बेशब्री से PM मोदी को एक झलक देखने के लिये झांक रहे थे। 9 साल की अराध्या की बेहद तमन्ना है कि वो PM मोदी से मिलें और उनसे पूछे कि वो प्रधानमंत्री कैसे बने।

बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर आने के बाद हवाई अड्डा, हिनू चौक, बिरसा चौक, सेटेलाइट चौक, अरगोड़ा चौक, न्यू मार्केट चौक होते हुए राजभवन तक सामान्य यातायात पर रात के 8 बजे से रात 10 बजे तक पाबंदी लगायी गयी है। 15 नवंबर को कारकेड आने जाने के दौरान राजभवन से रणधीर वर्मा चौक, एसएसपी आवास चौक, कचहरी चौक से जेल मोड़ तक पुनः जेल मोड़ से एसएसपी आवास चौक, एलपीएन (हॉटलिप्स) चौक, न्यू मार्केट चौक, हरमू चौक, अरगोड़ा चौक, बिरसा चौक, हिनू चौक होकर बिरसा मुंडा एयरपोर्ट तक सामान्य यातायात को कारकेड की सुरक्षा को लेकर सुबह आठ बजे से 10.30 बजे तक बंद करते हुए आवश्यकतानुसार कारकेड बढ़ने पर खोल दिये जायेंगे।

15 नवम्बर यानी कल PM नरेंद्र मोदी खूंटी जायेंगे। यह पहली बार होगा जब कोई प्रधानमंत्री भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू गांव जायेंगे। खूंटी में पीएम किसान की 15वीं किस्त के 18 हजार करोड़ रुपये जारी होंगे। इस दौरान PM मोदी झारखंड की 7200 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। उलिहातू हेलीपैड से खूंटी हेलीपैड आयेंगे। यहां खूंटी फुटबॉल स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में शरीक होंगे। समारोह के खत्म होने के बाद PM मोदी खूंटी हेलीपैड से रांची एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से दिन के डेढ़ बजे दिल्ली लौट जायेंगे।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, देश के 18 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में 75 आदिम जनजाति 22,544 गांवों (220 जिलों) में रहते हैं। इनकी आबादी लगभग 28 लाख है। पीएम पीवीटीजी मिशन के अंतर्गत केंद्र सरकार इनके घरों तक सड़क निर्माण करेगी। दूरसंचार कनेक्टिविटी, बिजली, सुरक्षित आवास जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। वहीं, स्वच्छता, स्वच्छ पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य-पोषण, स्थायी आजीविका के अवसर भी उपलब्ध कराये जायेंगे।

इसे भी पढ़ें : बंपर वैकेंसी, 10वीं पास के लिए गोल्डन चांस…

इसे भी पढ़ें : बेखौफ माफियाओं ने पुलिस जीप को रौंदा, SI की मौ*त

इसे भी पढ़ें : मां काली की महा आरती – 2023, देखिए यह अदभुत नजारा

इसे भी पढ़ें : कभी गोलियों से धुंआ-धुंआ लोहरदगा, अब खिलने लगा गेंदा फूल… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : महापर्व छठ में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज… जानें

इसे भी पढ़ें : लिवर को तंदुरुस्त रखने का बेहतरीन फॉर्मूला बता गये डॉ जयंत घोष… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : हजारीबाग का एक गांव ऐसा, जहां बेटियां जन्म नहीं ले पाती… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : पति कमाने परदेश गया, बीवी भांजे को दिल दे गई, फिर क्या हुआ… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बढ़ सकती है परेशानी, रांची एयरपोर्ट से 5 नियमित उड़ानें बंद… रूट जानें

Ranchi : रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से 1...

आवासीय बालिका विद्यालय में छात्रा की मौ’त, मचा तहलका…

Gumla : गुमला के भरनो थाना क्षेत्र स्थित कस्तूरबा...

झारखंड को मिले चार नये सूचना आयुक्त, गवर्नर ने दिलाई शपथ

Ranchi : झारखंड को चार नये सूचना आयुक्त मिल...

राजधानी रांची में कैब सेवायें ठप्प… जानें क्यों

Ranchi : राजधानी रांची में ऑनलाइन कैब सेवाओं से...

पत्नी के कपड़े फाड़ अर्द्धनग्न हालत में घुमाया, वीडियो वायरल…

Pakur : पाकुड़ के अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र में इंसानियत...