spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

चीन जा सकते हैं PM मोदी

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : PM नरेंद्र मोदी 31 अगस्त से 1 सितंबर तक चीन के दौरे पर रह सकते हैं, जहां वह शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की शिखर बैठक में हिस्सा ले सकते हैं। यह गलवान घाटी में 2020 की झड़प के बाद उनकी पहली चीन यात्रा होगी। इससे पहले PM मोदी 30 अगस्त को जापान में भारत-जापान शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे।

SCO बैठक में क्षेत्रीय सुरक्षा, आतंकवाद, व्यापार और सदस्य देशों के बीच आपसी सहयोग बढ़ाने पर चर्चा होगी। सम्मेलन के इतर PM मोदी की चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से अनौपचारिक मुलाकात की संभावना है। माना जा रहा है कि इस दौरे के जरिये भारत-चीन सीमा विवाद के बीच संवाद की बहाली और स्थिरता की दिशा में एक नई शुरुआत की कोशिश होगी। हालांकि अब तक सरकार की ओर से यात्रा को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। विदेश मंत्री एस. जयशंकर की हालिया चीन यात्रा और SCO मंच पर आतंकवाद के मुद्दे को कठोरता से उठाये जाने को इस दौरे की बुनियाद माना जा रहा है।

इसे भी पढ़े : ट्रिपल म’र्डर से दहला साहिबगंज

इसे भी पढ़े : गांवों में घर बनाना होगा आसान, अब मिलेगा बैंक से लोन

इसे भी पढ़े : चाईबासा कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी, मिली सशर्त जमानत…

इसे भी पढ़े : CISF की ताकत बढ़ेगी, इतने जवान होंगे भर्ती… जानें

इसे भी पढ़े : Indian Navy में अफसर बनने का सुनहरा मौका, निकली बंपर वैकेंसी…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

राम मंदिर चढ़ावा मामले में SIT की जांच तेज, सनसनीखेज खुलासा…

Kohramlive :  रामनगरी अयोध्या एक बार फिर राष्ट्रीय चर्चा...

दोस्त की बीवी को पटाया और फिर 2 करोड़ की लालच में…

Kohramlive : कभी-कभी अपराध की कहानी किसी फिल्मी पटकथा...

रांची के 21 केंद्रों पर होगी NEET री-एग्जाम, निषेधाज्ञा लागू…

Ranchi :  राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NEET...

इस बैंक के क्रेडिट कार्ड हुये महंगे, नये नियम… जानें

Kohramlive : अगर आपके बटुये में इंडसइंड बैंक का...