spot_img
spot_img
spot_img

ट्रिपल म’र्डर से दहला साहिबगंज

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Sahibganj : साहिबगंज के तालझारी थाना क्षेत्र स्थित दुधकोल गांव में बुधवार दोपहर जमीन विवाद को लेकर दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। एक ही परिवार के तीन लोगों नथानिएल हांसदा, उनकी पत्नी बड़की मुर्मू और वृद्ध मां नौहा मुर्मू को लोहे की रॉड से पीट-पीटकर बेरहमी से मार डाला गया। घटना की सूचना मिलते ही तालझारी थानेदार नितेश कुमार पांडेय, SI अनिल कुमार यादव और अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए साहिबगंज भेजा। घटना से गांव में तहलका मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मृतकों के घर पहुंचने लगे।

आरोपी गिरफ्तार, रॉड बरामद

हत्या के आरोप में गांव के ही बजल हेम्ब्रम को गिरफ्तार कर लिया गया है। वारदात में प्रयुक्त लोहे की रॉड भी बरामद की गई है। राजमहल SDP बिमलेश त्रिपाठी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर टीम को अन्य संभावित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी के निर्देश दिये हैं। थानेदार नितेश पांडेय ने बताया कि प्रारंभिक जांच में जमीन विवाद हत्या की वजह सामने आ रही है। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है।

इसे भी पढ़ें : झारखंड की राजनीति के एक युग का अंत : प्रदीप वर्मा

इसे भी पढ़ें : दूसरी शादी की चाह रखने वाला रिटायर्ड फौजी ये कर गया…

इसे भी पढ़ें : गांव ने झुककर किया सलाम, लोग ये बोल गये…

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: