spot_img

चाईबासा कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी, मिली सशर्त जमानत…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Chaibasa : कांग्रेस नेता राहुल गांधी को चाईबासा स्थित एमपी–एमएलए कोर्ट ने सोमवार को मानहानि मामले में सशर्त जमानत दे दी। सुबह 10 बजे हेलिकॉप्टर से टाटा कॉलेज मैदान पहुंचे राहुल गांधी, परिसदन में कुछ देर रुकने के बाद सिविल कोर्ट पहुंचे और न्यायिक दंडाधिकारी सुप्रिया रानी तिग्गा के समक्ष उपस्थित हुये। यह मुकदमा भाजपा नेता प्रताप कटियार ने 2018 में दर्ज कराया था, जिसमें आरोप है कि राहुल गांधी ने चाईबासा की एक चुनावी रैली में भाजपा नेताओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।

सुनवाई के दौरान कोर्ट ने पूछा—क्या आपने ऐसा बयान दिया था? राहुल गांधी ने साफ इंकार किया। अदालत ने जांच में सहयोग की शर्त पर जमानत मंजूर कर ली। राहुल गांधी की ओर से पैरवी कर रहे वकील प्रणव दरीपा ने बताया कि हाईकोर्ट के निर्देश पर वह 6 अगस्त को पेश हुये। वहीं शिकायतकर्ता पक्ष के वकील विनोद साहू कोर्ट में राहुल के बयान को “झूठा” बताते हुये बोले कि वीडियो प्रमाण जमा करा दिये गये हैं, अब गवाही की प्रक्रिया चलेगी। पेशी के दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुबोधकांत सहाय और बन्ना गुप्ता भी मौजूद रहे।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

DC का बड़ा एक्शन, सभी को किया सेवामुक्त…

Garhwa : गढ़वा के खरौंधी के कस्तूरबा गांधी आवासीय...

बैंक में नौकरी पाने का बेहतरीन मौका, डिटेल्स जानें…

Kohramlive : Bank of Baroda(बैंक) ने विभिन्न विभागों में...

IndiGo की नई सर्विस, केवल 49 रुपये में कैब…

Kohramlive : IndiGo ने हवाई यात्रियों के लिये 'कैब्स...

एक ही रोज में बदल गये 15 IPS और कई जिलों के DSP… देखें लिस्ट

Kohramlive : हरियाणा सरकार ने 15 IPS और 21...