spot_img

PM मोदी ने पराक्रम दिवस पर किया बड़ा ऐलान… देखें क्या

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर PM मोदी सहित कई दिग्गज नेताओ ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। साथ ही देश की आजादी में उनके योगदान को याद किया गया। प्रधानमंत्री ने ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘आज पराक्रम दिवस पर मैं नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और देश के इतिहास में उनके अतुल्नीय योगदान को याद कर रहा हूं। वह अंग्रेजी शासन का उग्र प्रतिरोध करने के लिए जाने जाएंगे। उनके विचारों से मैं बेहद प्रभावित हूं, हम भारत के लिए उनके विजन को हकीकत बनाने के लिए काम कर रहे हैं।’

साथ ही उन्होंने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के 21 सबसे बड़े अनाम द्वीपों का नामकरण किया। इनका नाम 21 परमवीर चक्र विजेताओं के नाम पर रखा गया। इस दौरान उन्होंने नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वीप पर बनने वाले नेताजी को समर्पित राष्ट्रीय स्मारक के मॉडल का अनावरण भी किया।

द्वीपों का नाम 21 परमवीर चक्र पुरस्कार विजेताओं के नाम पर रखा गया है, जिनमें शामिल हैं- मेजर सोमनाथ शर्मा, सूबेदार और मानद कप्तान (तत्कालीन लांस नायक) करम सिंह, द्वितीय लेफ्टिनेंट रामा राघोबा राणे, नायक जदुनाथ सिंह, कंपनी हवलदार मेजर पीरू सिंह कैप्टन जीएस सलारिया, लेफ्टिनेंट कर्नल (तत्कालीन मेजर) धन सिंह थापा, सूबेदार जोगिंदर सिंह, मेजर शैतान सिंह, अब्दुल हमीद, लेफ्टिनेंट कर्नल अर्देशिर बुर्जोरजी तारापोर, लांस नायक अल्बर्ट एक्का, मेजर होशियार सिंह, सेकेंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल, फ्लाइंग अधिकारी निर्मलजीत सिंह सेखों, मेजर रामास्वामी परमेश्वरन, नायब सूबेदार बाना सिंह, कप्तान विक्रम बत्रा, लेफ्टिनेंट मनोज कुमार पांडे, सूबेदार मेजर (तत्कालीन राइफलमैन) संजय कुमार और सूबेदार मेजर सेवानिवृत्त (माननीय कप्तान) ग्रेनेडियर योगेंद्र सिंह यादव।

 इस अवसर पर गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर कहा कि “अपनी अद्वितीय नेतृत्व क्षमता से नेताजी ने लोगों को संगठित किया और ‘आजाद हिंद फौज’ बनाकर आजादी के लिए सशस्त्र आंदोलन किया। उनके साहस और संघर्ष को पूरा देश नमन करता है।” उन्होंने आगे लिखा, “आज नेताजी की 126वीं जयंती पर उनका स्मरण कर देशवासियों को ‘पराक्रम दिवस’ की बधाई देता हूं।”

इसे भी पढ़ें : दो जिगरी दोस्तों का देवघर में क्या हुआ… देखें

इसे भी पढ़ें :रात के अंधेरे में गाड़ियां क्या पलटी, खुल गया बड़ा राज… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :हजारीबाग में कोयला माफियाओं को तीखी चोट… देखें कैसे

इसे भी पढ़ें :दुनिया का सबसे लम्बा रिवर क्रूज पहुंचा साहिबगंज, फिर क्या हुआ… देखें

इसे भी पढ़ें :कारोबारियों से रंगदारी मांगने के पीछे PLFI की महिला उग्रवादी… देखें

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

आज से बदल गये कई बड़े नियम, आप पर क्या पड़ेगा असर… जानें

Kohramlive : 1 जुलाई से कई बड़े नियम बदल...

सस्ता हुआ सिलेंडर… जानें कितना

Kohramlive : तेल विपणन कंपनियों ने 19 किलो वाले...

इन राशियों के लिए लक्की रहेगा महीने का पहला दिन… जानें

Kohramlive : इन राशियों के लिए शुभ रहेगा महीने...

रांची का ‘यह रास्ता यमलोक की ओर जाता है’… देखें वीडियो

Ranchi : राजधानी रांची के नामकुम प्रखंड की लाली...

CM का आदेश, हटाये गये जमशेदपुर और सरायकेला के पुलिस कप्तान…

Ranchi : झारखंड सरकार ने जमशेदपुर और सरायकेला में...