- न्यू ईयर के लिए दिया मंत्र, ‘दवाई भी,कड़ाई भी‘,
कोहराम लाइव डेस्क: पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गुजरात के राजकोट में अखिल भारतीय आयुविज्ञान संस्थान (AIIMS) की आधारशिला रखी। फिर उन्होंने उम्मीद जताई कि भारत में जल्द ही कोरोना वैक्सीन को मंजूरी मिलेगी। भारत दुनिया का सबसे बड़ा टीका अभियान चलाएगा। प्रधानमंत्री ने इस दौरान साल का नया मंत्र (New Mantra) भी दिया। उन्होंने कहा,’पहले मैंने कहा था, दवाई नहीं तो ढिलाई नहीं, अब मैं कह रहा हूं कि दवाई भी और कड़ाई भी। साल 2021 का मंत्र दवाई भी, कड़ाई भी होगा।’
इसे भी पढ़ें :सड़क हादसे में Doctor का निधन, तेज रफ्तार में थी कार
कोरोना के मामले हो रहे कम
पीएम ने दौरान यह भी कहा कि साल 2020 में संक्रमण की निराशा थी, चिंताएं थी, चारों तरफ सवालिया निशान थे। 2021 इलाज की आशा लेकर आ रहा है। वैक्सीन को लेकर भारत में हर जरूरी तैयारियां चल रही हैं। देश में कोरोना संक्रमण के नए मामलों की संख्या अब कम हो रही है। हम अगले साल दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण कार्यक्रम चलाने की तैयारी कर रहे हैं। भारत फ्यूचर ऑफ हेल्थ और हेल्थ ऑफ फ्यूचर दोनों में ही सबसे महत्त्वपूर्ण रोल निभाने जा रहा है। जहां दुनिया को मेडिकल प्रोफेशनल्स भी मिलेंगे, उनका सेवाभाव भी मिलेगा। यहां दुनिया को मास इम्युनाइजेशन का अनुभव भी मिलेगा और विशेषज्ञता भी मिलेगी।
वर्ष 2020 ने हमें सिखाया ‘स्वास्थ्य ही संपदा है‘
पीएम मोदी ने यह भी कहा कि ‘स्वास्थ्य ही संपदा है’, वर्ष 2020 ने हमें यह अच्छी तरह से सिखाया है। यह चुनौतियों से भरा वर्ष रहा है। नया साल दस्तक दे रहा है। आज देश के मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने वाली एक और कड़ी जुड़ रही है। राजकोट में एम्स के शिलान्यास से गुजरात सहित पूरे देश के स्वास्थ्य और मेडिकल एजुकेशन को बल मिलेगा।
स्वास्थ्य पर जब चोट होती है तो जीवन का हर पहलू बुरी तरह प्रभावित होता है
पीएम मोदी ने कहा कि साल 2020 को एक नई नेशनल हेल्थ फैसिलिटी के साथ विदाई देना, इस साल की चुनौती को भी बताता है और नए साल की प्राथमिकता को भी दर्शाता है। स्वास्थ्य पर जब चोट होती है तो जीवन का हर पहलू बुरी तरह प्रभावित होता है और सिर्फ परिवार नहीं पूरा सामाजिक दायरा उसकी चपेट में आ जाता है। इसलिए साल का ये अंतिम दिन भारत के लाखों डॉक्टर्स, हेल्थ वॉरियर्स, सफाई कर्मियों, दवा दुकानों में काम करने वाले, और दूसरे फ्रंट लाइन कोरोना वॉरियर्स को याद करने का है। कर्तव्य पथ पर जिन साथियों ने अपना जीवन दे दिया है, उन्हें मैं सादर नमन करता हूं।
इसे भी पढ़ें :महिला को पहले बाबू-सोना कर फंसाया, और फिर…
भारत ने संकट का सामना प्रभावी तरीके से किया
पीएम मोदी ने कहा कि मुश्किल भरे इस साल ने दिखाया है कि भारत जब एकजुट होता है तो मुश्किल से मुश्किल संकट का सामना वो कितने प्रभावी तरीके से कर सकता है। भारत ने एकजुटता के साथ समय पर प्रभावी कदम उठाए, उसी का परिणाम है कि आज हम बहुत बेहतर स्थिति में हैं। जिस देश में 130 करोड़ से ज्यादा लोग हों, घनी आबादी हों। वहां करीब 1 करोड़ लोग इस बीमारी से लड़कर जीत चुके हैं।
वैक्सीन के मामले में अफवाहों से बचें
पीएम मोदी ने कहा कि हमारे देश में, अफवाहें तेजी से फैलती हैं। अपने व्यक्तिगत लाभ के लिए या गैर-जिम्मेदार व्यवहार के कारण विभिन्न लोग विभिन्न अफवाहें फैलाते हैं। शायद टीकाकरण शुरू होने पर अफवाहें फैलाई जाएंगी, कुछ पहले ही शुरू हो चुकी हैं। मैं देश के लोगों से अपील करता हूं कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई एक अज्ञात दुश्मन के खिलाफ है।
विगत 6 सालों में 10 नए एम्स बनाने का काम लगभग पूरा
पीएम मोदी ने कहा कि आजादी के इतने दशकों बाद भी सिर्फ 6 एम्स ही बन पाए थे। 2003 में अटल जी की सरकार ने 6 नए एम्स बनाने के लिए कदम उठाए थे। उन्हें बनाते बनाते 2012 आ गया था, यानी 9 साल लग गए थे। बीते 6 वर्षों में 10 नए एम्स बनाने पर काम हो चुका है, जिनमें से कई आज पूरी तरह काम शुरू कर चुके हैं।
इसे भी पढ़ें :अरे, तांत्रिक बाबा ने क्या कर डाला….
आयुष्मान भारत ने गरीबों के बचाए 30 हजार करोड़
प्रधानमंत्री ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना से गरीबों के लगभग 30 हजार करोड़ रुपये ज्यादा बचे हैं। 2014 से पहले हमारा हेल्थ सेक्टर अलग अलग दिशा में, अलग अलग अप्रोच के साथ काम कर रहा था। प्राइमरी हेल्थ केयर का अपना अलग सिस्टम था, गांव में सुविधाएं न के बराबर थी।
पीएम मोदी ने कहा कि भारत में मातृ मृत्यु दर अतीत की तुलना में बहुत कम हो गई है। परिणाम पर ध्यान देना पर्याप्त नहीं है, कार्यान्वयन और प्रभाव दोनों समान रूप से महत्वपूर्ण हैं। व्यवहार प्रतिमानों में व्यापक बदलाव लाने के लिए, हमें प्रक्रिया में सुधार करना चाहिए। हमने हेल्थ सेक्टर में समग्र तरीके से काम शुरू किया।
गरीब का इलाज पर होने वाला खर्च बच रहा
पीएम मोदी ने यह भी कहा कि साढ़े 3 लाख से ज्यादा गरीब मरीजों को हर रोज इन केंद्रों का लाभ मिल रहे है। सस्ती दवाओं की वजह से गरीबों के हर साल औसतन 3600 करोड़ रुपये खर्च होने से बच रहे हैं। हमने जहां गरीब का इलाज पर होने वाला खर्च कम किया। पिछले छह वर्षों में, एमबीबीएस में 31,000 नई सीटें जोड़ी गई हैं और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में 24,000 नई सीटें जोड़ी गई हैं।
राजकोट एम्स के लिए 201 एकड़ से अधिक जगह आवंटित
प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के अनुसार राजकोट में एम्स के लिए संस्थान को 201 एकड़ से अधिक जगह आवंटित की गई है और यह लगभग 1,195 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा। संस्थान का निर्माण 2022 के मध्य तक पूरा होने की उम्मीद है। इस अस्पताल में 750 बिस्तर होंगे, जिनमें से 30 बिस्तर आयुष ब्लॉक में होंगे।
इसे भी पढ़ें :महिला को पहले बाबू-सोना कर फंसाया, और फिर…










