spot_img

पीएम ने खेल को बढ़वा देने पर दिया जोर, कहा- विभिन्न भाषाओं में कमेंट्री जरूरी

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्क : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर से रविवार को अपने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के जरिए देश को संबोधित किया। अपने इस संबोधन में उन्होंने कई मुद्दों पर चर्चा की। इसी दौरान पीएम मोदी ने खेलों का जिक्र भी किया और कमेंट्री का उदाहरण देते हुए अपनी बात कही। इसमें विशेष तौर पर उन्होंने परीक्षार्थियों और परीक्षाओं पर बात की।

कमेंट्री के फायदे

उन्होंने कमेंट्री के फायदे गिनाते हुए कहा, ‘यदि आपको एनर्जी, एक्ससाइटमेंट, सस्पेंस सब कुछ एक साथ चाहिए तो आपको खेलों की कमेंट्री सुननी चाहिए। टी.वी. आने से बहुत पहले, स्पोर्ट्स कमेंट्री ही वो माध्यम थी, जिसके जरिए क्रिकेट और हॉकी जैसे खेलों का रोमांच देशभर के लोग महसूस करते थे।

प्रधानमंत्री ने अनोखे क्रिकेट टूर्नामेंट का  किया जिक्र

प्रधानमंत्री ने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हुए एक अनोखे क्रिकेट टूर्नामेंट का जिक्र किया। उन्होंने कहा, ‘संस्कृत कॉलेज में एक क्रिकेट टूर्नामेंट खेला गया। इसमें कमेंट्री भी संस्कृत में हुई। इस टूर्नामेंट में खिलाड़ी और कॉमेंटेटर पारंपरिक परिधान में नजर आए।’उन्होंने कहा, ‘हमने देखा है कि जिन खेलों में कमेंट्री समृद्ध है, उनका प्रचार-प्रसार बहुत तेजी से होता है। हमारे यहां भी बहुत से खेल हैं लेकिन उनमें कमेंट्री कल्चर नहीं आया है और इस वजह से वो लुप्त होने की स्थिति में हैं।’

अलग-अलग भाषाओं में कमेंट्री की जरूरत

पीएम ने तमाम उदाहरण के बाद खेल मंत्रालय से एक खास मांग भी की। उन्होंने कहा, ‘हमारे यहां बहुत से भारतीय खेल हैं लेकिन उनमें कमेंट्री कल्चर नहीं आया है और इस वजह से वो लुप्त होने की स्थिति में हैं। मेरे मन में एक विचार है- क्यों न, अलग-अलग स्पोर्ट्स और विशेषकर भारतीय खेलों की अच्छी कमेंट्री अधिक से अधिक भाषाओं में हो, हमें इसे प्रोत्साहित करने के बारे में जरूर सोचना चाहिए। मैं खेल मंत्रालय और निजी संस्थानों से भारतीय खेलों की अधिक से अधिक भाषाओं में अच्छी कमेंट्री करने पर विचार करने का आग्रह करता हूं।’

इसे भी पढ़ें : इंडियन बॉक्‍सर दीपक ने स्‍ट्रांजा मेमोरियल मुक्‍केबाजी टूर्नामेंट के फाइनल में…

इसे भी पढ़ें : एथलीट हिमा दास बनी DSP, कहा- पुलिस अधिकारी बनना सपना था,…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

ग्रहों की बदलती चाल, जुलाई में कैसा रहेगा आपका हाल… जानें

Kohramlive : सावन की दस्तक से पहले जुलाई का...

JSSC उत्पाद सिपाही भर्ती 2023: मेडिकल टेस्ट का शेड्यूल जारी…

Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की बहुप्रतीक्षित उत्पाद...

अब इस दिग्गज क्रिकेटर ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा…

Kohramlive : इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान और दुनिया के...

बड़कागांव में खेल के मैदान से युवाओं को मिली नई सीख…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र की सिरमा पंचायत...

अवैध कफ सिरप के साथ दबोचा गया…

Hazaribagh : हजारीबाग के कटकमसांडी थाना क्षेत्र के पेलावल...