spot_img
spot_img

एथलीट हिमा दास बनी DSP, कहा- पुलिस अधिकारी बनना सपना था, जो पूरा हुआ, आगे भी…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

गुवाहाटी : असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने अंतर्राष्ट्रीय एथलीट हिमा दास को शुक्रवार को औपचारिक रूप से पुलिस उपाधीक्षक पद पर नियुक्ति का पत्र सौंपा। दास को राज्य की ‘एकीकृत खेल नीति’ के तहत डीएसपी (DSP) पद पर नियुक्त किया गया है। शुक्रवार को सरुसजै खेल परिसर में उन्हें नियुक्ति पत्र दिया गया। असम पुलिस में नए भर्ती हुए 597 उप निरीक्षकों को भी मुख्यमंत्री ने नियुक्ति पत्र दिए।

Read More : दिउड़ी मंदिर पहुंचे महेंद्र सिंह धौनी, एक झलक पाने को बेताब दिखे प्रशंसक

मौके पर सीएम सोनोवाल ने कहा कि “राज्य सरकार ने स्प्रिंटर हिमा दास को असम पुलिस में डीएसपी के तौर पर इसलिए नियुक्त किया है, क्योंकि उन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पटल पर अपनी उपलब्धियों से प्रदेश को गौरवान्वित किया है।”

Read More : राजधानी रांची में चाकू गोदकर पति-पत्‍नी की हत्‍या, ऐसे मिला शव

सपना पूरा होने जैसा, जारी रखूंगी करियर : हिमा दास

मौके पर हिमा दास ने कहा कि यह सपना पूरा होने जैसा है। “स्कूल के समय से ही मैं पुलिस अधिकारी बनना चाहती थी। मेरी मां का भी यही सपना था। वह दुर्गा पूजा के दौरान खिलौना में हमेशा मुझे बंदूक दिलाती थीं। मां चाहती थी कि मैं असम पुलिस में सेवा करूं। खेल की वजह से आज मेरा सपना पूरा हुआ।”

हिमा ने आगे कहा, “मैं असम पुलिस के लिए काम करते हुए भी अपना करियर जारी रखूंगी। साथ ही मैं असम को हरियाणा की तरह खेल में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला राज्य बनाने की कोशिश करूंगी।”

Read More : मुकेश अंबानी के घर के बाहर जिस कार से मिली थी जिलेटिन की छड़ें, उसके मालिक की हुई पहचान, ये है वो शख्‍स…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रजरप्पा के ‘अपने बाबू’ की विदाई, भावुक हुआ रजरप्पा डाक परिवार…

Kohramlive : कभी-कभी कुछ लोग सिर्फ अपनी ड्यूटी नहीं...

थाना दिवस में सुनी गई जनता की आवाज…

Hazaribagh : आम लोगों की समस्याओं का स्थानीय स्तर...

खेत की परिक्रमा करती गाय ने खींचा सबका ध्यान, उमड़ रही भीड़…

UP : यूपी के श्रावस्ती जिले का एक छोटा...

कांग्रेस बोली, HEC पर केवल घोषणायें हुईं, जमीनी काम नहीं…

Ranchi : झारखंड की औद्योगिक पहचान माने जाने वाले...