spot_img
spot_img

PLFI का पाकिस्‍तान कनेक्‍शन ? निवेश ने उगले कई राज

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

रांची: PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप का करीबी माने जाने वाले निवेश कुमार की गिरफ्तारी के बाद जो कुछ बातें खुलकर सामने आई है, उसने पुलिस का माथा ठनका दिया है। निवेश के फोन में मिली तस्वीरें बहुत कुछ कह रही है। तस्‍वीरों को देखने के बाद पीएलएफआई का पाकिस्तानी कनेक्शन की बातें उभरकर सामने आ रही है। निवेश ने पुलिस को कई अहम जानकारी भी दी है। मिले इनपुट के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

निवेश के फोन में कई लेटेस्ट ऑटोमेटिक विदेशी हथियारों की तस्वीरें मिली है। सूत्रों की मानें तो इन हथियारों का और सुप्रीमो दिनेश गोप का पाकिस्‍तानी कनेक्शन है। रांची पुलिस जल्‍द ही इस मामले में बड़ा खुलासा कर सकती है।

यहां याद दिला दें कि मंगलवार को बक्‍सर पुलिस ने निवेश को उसके साथियों के साथ वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ा था। वह रांची पुलिस की दबिश के बाद बिहार भाग गया था। रांची पुलिस के आग्रह पर बक्सर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान उसे धर दबोचा था। इससे पहले रांची पुलिस ने खूंटी से निवेश के 3 सहयोगियों और रांची के धुर्वा से निवेश के भाई और पिता को पकड़ा था। पुलिस ने गिरफ्तार लोगों के पास से अबतक 73 लाख से ज्‍यादा कैश और कई हथियार 3 लग्‍जरी गाडि़यां भी पकड़ी है। सूत्रों की मानें तो रांची पुलिस को सुप्रीमो दिनेश गोप के संबंध में कई अहम सुराग मिले हैं।

इसे भी पढ़ें : बक्‍सर में धराया रांची पुलिस का मोस्‍ट वांटेड, PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप का…

इसे भी पढ़ें : फंदे पर झूलती मिली दारोगा लालजी यादव की लाश, सड़क पर ग्रामीण कर रहे बवाल

इसे भी पढ़ें : “मीटिंग हुआ तो सब सेटलमेंट हो गया, किसी को नहीं छोड़ेंगे…”

इसे भी पढ़ें : पुलिस के सामने पति को जिंदा जलाया, सुनें क्या बोली बेवा सपना…

इसे भी पढ़ें : भाभी के प्‍यार में दिवाना पति बना कातिल, देखें वीडियो…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड आंदोलन के महानायक ‘गुरुजी’ को देश का नमन…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी से उठी एक ऐसी...

भईया, भाभी और भतीजे का क्रूरता से क’त्ल, दहल उठा मोहल्ला…

UP : यूपी के गोरखपुर के बांसगांव थाना क्षेत्र...

अस्पताल में मिला नवजात का श’व, CCTV में दिखा चौंकाने वाला सच…

Bihar : इंसानियत को झकझोर देने वाली एक घटना...

नाबालिग के अपहरण के आरोप में गया जेल…

Chouparan(Sunil Sahu) : चौपारण थाना क्षेत्र में नाबालिग युवती...