spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

नाबालिग के साथ 5 महीने तक दुष्‍कर्म, 17 लोगों ने बनाया हवस का शिकार

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्‍क : कर्नाटक के चिकमंगलूर में नाबालिग लड़की से 5 महीने तक दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित लड़की का आरोप है कि इन पांच महीनों में 17 लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। 15 साल की लड़की की शिकायत के आधार पर 8 लोगों को फिलहाल पुलिस ने पकड़ा है। हैरानी की बात यह भी है कि पकड़े गए लोगों में पीड़िता की एक महिला रिश्तेदार भी शामिल है।

बस ड्राइवर ने सबसे पहले किया यौन शोषण

बताया जा रहा है कि चिकमंगलूर के जिला बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष की शिकायत के बाद इस मामले में शिकायत दर्ज कराई गई है। यहां की एडिशनल एसपी श्रीति ने मीडिया को जानकारी दी है कि पीड़ित लड़की एक स्टोन क्रशिंग यूनिट में काम करती थी। यहां उसकी मुलाकात गिरीश नाम के शख्स से हुई थी। गिरीश पेशे से बस ड्राइवर था। बताया जा रहा है कि सबसे पहले उसने ही नाबालिग का यौन शोषण किया। इसके बाद गिरीश ने अभि नाम के एक लड़के को पीड़ित लड़की का मोबाइल नंबर दिया। इस लड़के ने भी नाबालिग लड़की के साथ गंदी हरकत की।

गांववालों ने शव को कंधा देने से किया इनकार, इस महिला ASI ने दिया…

बस ड्राइवर ने बनाया वीडियो

प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक, बस ड्राइवर गिरीश ने लड़की की गंदी तस्वीरें ली औऱ वीडियो भी बनाए। अभि ने लड़की को ब्लैकमेल भी किया। अभि के बाद उसके कई दोस्तों ने भी लड़की के साथ दुष्कर्म किया। इस मामले में पुलिस ने रेप के सभी आरोपियों की पहचान कर ली है। इनमें से 8 लोगों को अरेस्ट भी किया है। इस मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 201, 370 (तस्करी), 376 (3), 376 (N) के तहत केस दर्ज किया गया है।

इसे भी पढ़ें : JAC ने जारी किया मैट्रिक-इंटर परीक्षा का शेड्यूल

तीन साल पहले नाबालिग की मां का हो गया था निधन

पीड़िता की जिस एक महिला रिश्तेदार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, उसके बारे में बताया जा रहा है कि उसी ने नाबालिग बच्ची को इस यूनिट में नौकरी दिलवाई थी। लड़की की मां की मौत तीन साल पहले हुई थी। यह भी बताया जा रहा है कि लड़की की महिला रिश्तेदार को उसके साथ हुई सभी ज्यादतियों के बारे में जानकारी थी लेकिन वो खामोश रही। अब पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों को पकड़ने में जुटी हुई है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

स्लोवाकिया के सर्वोच्च सम्मान से नवाजे गये PM मोदी, बनाया रिकॉर्ड…

New Delhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्लोवाकिया के...

करोड़ों की जमीन बेच प्रेमी संग कहीं दूर बसने का सपना था रचना का…

UP : यूपी के बागपत जिले के नौरोजपुर गुर्जर...

UPSC CSE Prelims Result 2026: 13,343 अभ्यर्थी मेंस के लिये क्वालिफाई…

Kohramlive : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल...

झारखंड में कहीं बारिश और कहीं गरज-चमक के आसार…

Ranchi : झारखंड में मौसम का मिजाज बदलने के...