spot_img

PLFI सदस्य संदीप तिर्की की ग्रामीणों ने की हत्या

Date:

spot_img
spot_img

झारखण्ड : सदर थाना क्षेत्र के गुमला-सिमडेगा मुख्य मार्ग स्थित टेसेरा गांव में सोमवार सुबह ग्रामीणों ने संदीप तिर्की (38 साल) की लाठी डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। मरने वाले की पहचान पीएलएफआई उग्रवादी संगठन के पूर्व सदस्य के रूप में की गई है। फिलहाल, मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वारदात में शामिल लोगों को चिह्नित करने में जुटी हुई है।

मोबाइल लूट की वजह से हुई थी मार-पिट

शनिवार को बरगांव के कुछ लड़कों से मोबाइल लूट की घटना हुई थी। इसी मामले में ही रविवार को बरगांव के एक और लड़के से संदीप तिर्की की झड़प हो गई। इस दौरान संदीप तिर्की ने लड़के की पिटाई कर दी। इसके बाद संदीप तिर्की ने कमर से पिस्टल निकालकर तान दिया। हालांकि लोगों के बीच बचाव के बाद मामला शांत हो गया।

सोमवार सुबह लाठी-डंडा और हथियार लेकर संदीप के घर पहुंचे

सोमवार सुबह बरगांव के सैकड़ों ग्रामीण लाठी-डंडा और हथियार लेकर संदीप के घर पहुंचे और उसके घर को घेर कर व उसे अखबार पढ़ता देख दौड़ाना शुरू कर दिया। भीड़ देखकर संदीप तिर्की डांडटोली गांव की ओर भागा। लेकिन ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और फिर लाठी-डंडे से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी।पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर संदीप तिर्की के घर पहुंची। घर में तलाशी के दौरान संदीप के तकिए के नीचे से एक चाकू, जबकि कमरे से 10 कुल्हाड़ी बरामद की गईं।

हमले के लिये पहले से तैयार थे संदीप

संदीप ने अपने घर में पर्याप्त मात्रा में हथियार रखे थे। जिसे देख कर यह अनुमान लगा सकते है की उसे हमले की आशंका थी।

इसे भी पढ़े : पांच दिन से धनबाद के कई हिस्सों में जलापूर्ति ठप, जनप्रतिनिधियों ने साधी चुप्पी

इसे भी पढ़े : टाटीसिलवे में हत्या या आत्महत्या, राज खोलेगा पोस्टमार्टम रिपोर्ट 

इसे भी पढ़े :#CM_HemantSoren के मानहानी का मुकदमा स्वीकार, निशिकांत को 22 सितंबर को हाजिर होने का आदेश

इसे भी पढ़ें :

CM हेमंत सोरेन ने नेमरा में निभाई दशकर्म की रस्म…

Ranchi : मां से बिछड़ने का दर्द और परंपराओं...

अनमोल चार अंगों को बचाने का गजब का नुस्खा बता गये डॉ भदानी… देखें वीडियो

Ranchi : भागदौड़ भरी जिंदगी, बदलती खानपान की आदतें...

बिना नंबर के टेंपो में चोरी का सामान लेकर निकले, फिर…

Hazaribagh : कहीं नये मकान में चोरी, तो कहीं...

गढ़वा विधायक ने झामुमो को घेरा, बोले…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने पूर्व मंत्री...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CM हेमंत सोरेन ने नेमरा में निभाई दशकर्म की रस्म…

Ranchi : मां से बिछड़ने का दर्द और परंपराओं...

अनमोल चार अंगों को बचाने का गजब का नुस्खा बता गये डॉ भदानी… देखें वीडियो

Ranchi : भागदौड़ भरी जिंदगी, बदलती खानपान की आदतें...

बिना नंबर के टेंपो में चोरी का सामान लेकर निकले, फिर…

Hazaribagh : कहीं नये मकान में चोरी, तो कहीं...

गढ़वा विधायक ने झामुमो को घेरा, बोले…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने पूर्व मंत्री...