spot_img
spot_img

PLFI को झटका, पुलिस की सूचना पहुंचाने वाले तीन सदस्‍य गिरफ्तार

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

खूंटी : खूंटी पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन PLFI के तीन सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया है। ये सभी पुलिस की हर गतिविधि की जानकारी शीर्ष नक्सलियों तक पहुंचाते थे। इसके अलावा व्यवसायियों से लेवी वसूली कर संगठन तक पहुंचाता था। मुरहू पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक बाइक, 4 मोबाइल, 14 लेवी वसूली चंदा रसीद और पीएलएफआई के पर्चे बरामद किए गए हैं।

इसे भी पढ़ें : आदिवासी/सरना धर्म Code केंद्र को भेजने का प्रस्ताव पारित

एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि गुप्‍त सूचना मिली थी कि मुरहू थाना क्षेत्र के जरटोनाग जंगल नक्सली सदस्य एक व्यवसायी से लेवी वसूलने पहुंचा है।  सूचना पर एसपी के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों को गिरफ्तार किया गया।  मुरहू क्षेत्र के लोर सिंह सुरीन, सुनील सोयमुरुम और अड़की थाना का लंबरा ओड़ेया शामिल है। एसपी ने बताया कि तीनों PLFI के सबजोनल कमांडर जिदन गुड़िया दस्ते के सक्रिय सदस्य है। इसकी गिरफ्तारी से नक्सलियों की सूचना तंत्र ध्वस्त हो गयी है। उन्होंने बताया कि नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है, जल्द ही उनके बाकी सहयोगी नक्सली सलाखों में होंगे। एक सप्ताह पहले भी पीएलएफआई के सब जोनल कमांडर जिदन गुड़िया दस्ते के तीन सदस्यों की गिरफ्तारी हो चुकी है। जिसमें नमन हमसोय, मनसुख मनसोय और कोमल मनसोय शामिल था।  इन लोगों के पास से पुलिस ने हथियार और कारतूस बरामद किया था।

इसे भी पढ़ें : Dhoni के फार्म हाउस में फुदकते नजर आएंगे ‘कड़कनाथ’

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CCTV में कैद हो गया यह भयानक मंजर…

Kohramlive : महाराष्ट्र के परभणी जिले के यशवाड़ी गांव...

राज खुलने के डर से मां ने मासूम बेटे को म’रवा दिया…

UP : मेरठ के बहसूमा थाना क्षेत्र के रामराज...

झारखंड जगुआर में लगा विशेष योग शिविर…

Ranchi : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर झारखंड...

मुहर्रम को लेकर चौपारण में बड़ी बैठक…

Chouparan : आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और...

TMC को बड़ा झटका! 440 करोड़ रुपये वाले 3 बैंक खाते फ्रीज…

West Bengal : पश्चिम बंगाल में TMC (तृणमूल कांग्रेस)...