Chaibasa : झारखंड पुलिस ने खूंखार उग्रवादी सुजीत कुमार राम उर्फ साहू जी को धर दबोचा है। उसके दो सहयोगी राजू भुइंया और महावीर सिंह को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तीनों को पुलिस ने आनंदपुर थाना क्षेत्र के बोरोतिका गांव के एक घर से पकड़ा है। गिरफ्तार उग्रवादियों के पास से पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार, कैश सहित कई सामान जब्त किये हैं। 35 साल का खूंखार उग्रवादी सुजीत कुमार राम उर्फ साहू जी PLFI का एरिया कमांडर है। वह खूंटी के सारिदकेल गांव का रहने वाला है। वहीं 19 साल का राजू और महावीर दोनों चाईबासा के बोरोतिका गांव का रहने वाला है।
पुख्ता लोकेशन मिलने पर पुलिस ने नक्सलियों को दबोचा
SP अजय लिंडा ने खुलासा किया कि सुजीत बीते 4 महीने से पुलिस के रडार पर था। कुछ दिनों से यह सूचना मिल रही थी कि वह बोरोतिका इलाके में है। सूचना को एसपी ने गंभीरता से लिया। मनोहरपुर एसडीपीओ दाउद किड़ो के नेतृत्व में टीम तैयार की गई। घेराबंदी कर छापेमारी की गई और तीनों पुलिस की गिरफ्त में आ गये।
दिनेश गोप को भेजता था लेवी की राशि
SP ने बताया कि सुजीत पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप के लगातार संपर्क में रह रहा था। वह लेवी की राशि दिनेश गोप को भेजता था। उसके खिलाफ आनंदपुर, गुदड़ी, बंदगांव, मनोहरपुर, सिमडेगा जिले के बानो व ओडिशा के बिश्रा थाना में कुल 10 मामले दर्ज हैं। इसमें हत्या, लूट, फिरौती, रंगदारी जैसे कई संगीन मामले शामिल हैं।
राइफल और पिस्टल सहित ये सामान हुए हैं बरामद
.315 बोर की 5 राइफल, .315 बोर के 17 जिंदा कारतूस, 7 मैगजीन, एक देशी पिस्टल, 17 जिंदा कारतूस, एक दो नाली बंदूक, दो नाली बंदूक के 8 कारतूस, 7.62 गुना 25 बोर के 30 कारतूस, 3 वायरलेस सेट, एक वाॅकी टाॅकी, 8 मोबाइल फोन, 2 सिम कार्ड, एक चार्जर, 3 पावर बैंक, 50 हजार रुपए नकद, एक मैगजीन पाउच, एक बैग, पीएलएफआई का पर्चा व रसीद पैड।
इसे भी पढ़ें : महिला थानेदार रूपा तिर्की की ह’त्या या खुद’कुशी, CBI खोलेगी राज
इसे भी पढ़ें :डूबते दोस्त को छोड़ भागा युवक, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
इसे भी पढ़ें :मां कमरे में नहीं थी, बगल कमरे में लाइट जलता देख बेटा पहुंचा, जो देखा….
इसे भी पढ़ें :गेम खेलने से रोका तो बाप को मार डाला, ऐेसे खुला राज…
इसे भी पढ़ें : Breaking : CBI करेगी रूपा तिर्की मौत मामले की जांच
इसे भी पढ़ें : बीवी के पीछे पड़े युवक को लगा दिया ठिकाना, देखें कैसे
इसे भी पढ़ें : …सड़क पर उतर आये सैकड़ों लोग…(वीडियो)
इसे भी पढ़ें : ऑक्सफोर्ड स्कूल में बवाल, डरे-सहमे गार्जियन पहुंचे थाना… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :JTET पास अभ्यर्थियों का शिक्षा मंत्री के आवास पर प्रदर्शन, कहा ये
इसे भी पढ़ें :मालिक को बोलो जल्दी पैसा पहुंचाये, नहीं तो…
इसे भी पढ़ें :सांप ने उजाड़ दी एक मां की दुनिया…
इसे भी पढ़ें :अंधेरा जीवन को उजाला करना नेक काम : गवर्नर
इसे भी पढ़ें :नकली शराब की मिनी फैक्ट्री का खुलासा, मकान मालिक गिरफ्तार
इसे भी पढ़ें :धनबाद में चली ताबड़तोड़ गोलियां, एक की मौत (Video)
इसे भी पढ़ें :दो बहने जंगल गई मवेशी चराने, डैम में उतरी नहाने और फिर
इसे भी पढ़ें :फंदे से लटकी मिली प्रेमी जोड़े की लाश, जाने क्या कहा ग्रामीणों ने














