कृप्‍या ध्‍यान दें… वैक्‍सीनेशन रजिस्‍ट्रेशन के लिए नहीं लॉन्‍च हुआ कोई एप, झांसे में आए तो…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्‍क : कोरोना के खिलाफ जारी जंग के बीच अब देश में बहुत जल्‍द वैक्‍सीनेशन का काम शुरू होने वाला है। जिसकी तैयारी जोर-शोर से चल रही है। स्‍वास्‍थ्‍यकर्मियों को प्रशिक्षण देने का काम चल रहा है। वैक्‍सीन को मंजूरी मिलने के साथ ही खबर आई थी कि वैक्‍सीन लेने के लिए रजिस्‍ट्रेशन कराना होगा, जिसके लिए Co-win नामक एप के बारे में जानकारी सामने आई थी।

इसे भी पढ़ें : देखिए क्या हुआ जब पैसा निकालने बैंक पहुंच गया मुर्दा

इस बीच स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने Co-win नाम के कुछ एप को लेकर चेतावनी जारी की है। स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि वैक्सीन के रजिस्ट्रेशन के लिए अभी कोई ऐप लॉन्च नहीं हुआ है, इसलिए CoWin नाम के एप के झांसे में न आएं। अपनी कोई व्यक्तिगत जानकारी एप पर शेयर ना करें। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से ऐसे एप की लॉन्चिंग के बार में पर्याप्त जानकारी के साथ बताया जाएगा।

इसे भी पढ़ें : …और महिला सिपाही ने ASI को दिया थप्‍पड़े-थप्‍पड़ (VIDEO)

क्‍या है पूरा मामला

खबरें आईं थी कि सरकार की ओर से घोषणा के बाद वैक्सीन के रजिस्ट्रेशन के लिए गूगल प्ले स्टोर से Co-win ऐप डाउनलोड करना होगा। रजिस्ट्रेशन के बाद वैक्सीन कहां लगना है, कैंप की जानकारी दी जाएगी। लेकिन इस बीच स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने चेतावनी देते हुए ऐसे किसी भी एप के झांसे में न आने की बात कही है। वहीं इस एप को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की चर्चाएं चल रही है।

वैक्‍सीनेशन को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री गुरुवार को राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ बैठक करेंगे। डॉ. हर्षवर्धन वैक्सीन वितरण को लेकर राज्य सरकार की तैयारियों की जानकारी लेंगे।

इसे भी पढ़ें : नक्सली गुड्डू सिंह गिरफ्तार, फर्जी आधार कार्ड से छुपाई थी पहचान

इसे भी पढ़ें : कोतवाली और सुखदेवनगर थाना प्रभारी Suspend, डीजीपी ने कही ये बात…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अब हरमू से कांके डैम तक चलेगा बुलडोजर…

Ranchi : कभी शहर की प्यास बुझाने वाले तालाब,...

रांची के DC पहुंचे वृद्धाश्रम, बांटा अपनापन…

Ranchi : रांची के DC मंजूनाथ भजन्त्री आज नगड़ी...

DC ने की समीक्षा, PDS दुकानों की होगी नियमित निगरानी…

Ranchi : रांची के DC मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता...

रांची में SIR की समीक्षा, DC ने दिये ये निर्देश…

Ranchi : रांची के DC मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता...