spot_img

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की एक और खिलाड़ी कोरोना संक्रमित

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive Desk : भारतीय महिला क्रिकेट टीम की एक और खिलाड़ी कोविड-19  संक्रमित हो गई हैं। शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले पहले मुकाबले से पहले भारत में ही रुक जाना पड़ा है। कॉमन वेल्‍थ गेम्‍स 2022 के लिए भारतीय टीम रविवार की सुबह बर्मिंघम के लिए रवाना हुई, लेकिन दो खिलाड़ी टीम के साथ नहीं जा पाईं। मौजूदा स्थिति को देखते हुए दोनों खिलाड़ियों के ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले मैच में खेलने की संभावना नहीं है। भारत को दूसरा मैच 31 जुलाई को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ खेलना है और टीम अपना अंतिम लीग मैच 3 अगस्त को बारबडोस के खिलाफ खेलेगी। फाइनल सहित सभी मुकाबले एजबेस्टन में खेले जाएंगे।

 बीसीसीआई अध्‍यक्ष ने की पुष्टि 

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने इससे पहले टीम की एक सदस्य के पॉजिटिव होने की पुष्टि की थी। कॉमनवेल्थ गेम्स से पहले टीम ने राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में ट्रेनिंग की। महिला क्रिकेट कॉमनवेल्थ गेम्स में डेब्यू कर रहा है। भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के एक अधिकारी ने पीटीआई को बताया, ‘दूसरी खिलाड़ी कोविड-19 पॉजिटिव पाई गई है और यह रवानगी से पहले हुआ। दोनों खिलाड़ी भारत में ही रुक गई हैं।’ बीसीसीआई सूत्र ने कहा, ‘नियमों के अनुसार न‍िगेटिव आने पर ही दोनों खिलाड़ी टीम के साथ जुड़ सकती हैं।’

इसे भी पढ़ें :Loan लेने वाले की मौत के बाद बैंक कैसे वसूलती है पैसे… देखें

इसे भी पढ़ें :अगर आप भी भरते हैं ITR तो यह खबर है बेहद जरूरी, चूके तो होगा बड़का Loss

इसे भी पढ़ें : मुनक्का खाने से दूर होती हैं पुरुषों की ये बड़ी समस्याएं, जानें क्या…

इसे भी पढ़ें :देश में बढ़ा मंकीपॉक्स का खतरा, हाई अलर्ट जारी

इसे भी पढ़ें :वायरलाइन ब्राडबैंड सेगमेंट में Jio Fiber ने मचाया धमाल, 80 फीसदी नए ग्राहक ले रहे कनेक्शन

इसे भी पढ़ें :आप चाहें तो खुद भी बना सकते हैं QR कोड, बस जानना है सही प्रोसेस

इसे भी पढ़ें :टायर पंक्चर होने से पहले Alert करेगा ये डिवाइस, जान लें…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू फिर टला, कप्तान श्रेयस अय्यर ने बताई वजह…

Kohramlive : जिस पल का लाखों क्रिकेट प्रशंसक बेसब्री से...

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज आकाशदीप बने दूल्हा…

UP : टीम इंडिया के तेज गेंदबाज आकाशदीप ने...

जन्मदिन के दिन ही दुनिया को अलविदा कह गये ये महान क्रिकेटर…

Kohramlive : क्रिकेट की दुनिया ने एक ऐसा सितारा खो...

वैभव के छोटे भाई का बड़ा धमाका, क्या कर डाला… जानें

Kohramlive : भारतीय क्रिकेट को वैभव सूर्यवंशी के रूप...

क्रिकेट के मैदान से दूर आज सबसे खास भूमिका में दिखेगा यह खिलाड़ी…

Kohramlive : भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट गेंदबाज आकाशदीप...