आप चाहें तो खुद भी बना सकते हैं QR कोड, बस जानना है सही प्रोसेस

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive desk: दुनिया जैसे-जैसे डिजिटल क्षेत्र में आगे बढ़ रही है, सुविधाओं की नई-नई तकनीक सामने आ रही है। आज के दौर में मार्केट में हर जगह QR (क्यूआर कोड) का यूज खूब हो रहा है। मामला चाहे  शॉपिंग के लिए हो, किसी ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए या किसी अन्य टेक्निकल वर्क के लिए,QRकोड सब जगह मौजूद है।बेशक मॉर्डन जमाने में इसकी जरूरत लगभग हर जगह है। यह किसी भी ऑनलाइन प्रोसेस को पूरा करने के लिए बेहद यूजर फ्रेंडली है। महत्‍वपूर्ण सवाल यह है कि कैसे खुद आसानी से इसे बनाया जा सकता है।

जापान ने सबसे पहले किया था डेवलप

सबसे पहले यह जानिए कि QR कोड का मतलब “Quick response कोड” है।यह किसी भी ऑनलाइन प्रोसेस को कुछ सेकेंड्स में पूरा कर देता है। यह दिखने में स्क्वायर बारकोड के तरह ही है, जो कि हॉरिजोंटल लाइंस की तरह बना होता है। इसे सबसे पहले जापान में डेवलप किया गया था। कोड में टेक्निकल तौर पर कुछ डिटेल्स छिपी होती हैं, जिसे आप फ़ोन के जरिये स्कैन करके एक्सेस करते हैं और प्रोसेस को पूरा करते हैं।

 इस प्रोसेस से खुद बनाएं QR कोड

क्यूआर कोड बनाने के लिए सबसे पहले आपके पास मोबाइल, लैपटॉप और इंटरनेट कनेक्टिवटी होनी चाहिए। अगर आपके पास ये सब है तो क्‍यूआर कोड बनाने में आपको बेहद आसानी होगी। इसलिए सबसे पहले यो आपके पास सभी इक्विपमेंट तैयार रखिए, ताकि किसी भी तरह कोई टेक्निकल फॉल्ट न आए।

स्‍टेप – 1 :  सबसे पहले ब्राउज़र ओपन करके गूगल पर जाएं। गूगल पर जाने के वहां क्रिएट QR कोड टाइप करें। गूगल आपके सामने कुछ ऐसी चुंनिंदा वेबसाइट दे देगा, जो कोड बनाने के लिए सबसे ज्यादा आसान और मददगार होंगी।

स्‍टेप -2 : इंटरनेट पर बहुत सारी वेबसाइट्स हैं, जिनके टूल्स आपको कोड बनाने में काफी मदद करते हैं। इंटरनेट पर जो कोड बनाने के लिए डिमांडिंग वेबसाइट है, वह है (QR कोड जेनरेटर.कॉम)। आप डायरेक्ट इस लिंक पर जाकर कोड बनाना शुरू कर सकते हैं। इस साइट के माध्यम से सबसे आसानी से कोड बनाया जा सकता है।

स्‍टेप -3 : जैसे ही आपकी वेबसाइट खुलती है, वहां आपको कई तरह की फाइल्स दिखाई देंगी, जैसे यूआरएल, फोटो, वेबसाइट लिंक, एसएमएस , वाई फाई , पीडीऍफ़, एमपी 3, टेक्स्ट व और भी कई ऑप्शन्स, जिन्हें आप क्यूआर कोड में बदल सकते हैं।

स्‍टेप- 4 : आप जिस भी तरह का क्यूआर कोड क्रिएट करना चाहते हैं, उस पर क्लिक करें। क्लिक करने के बाद दिए गए ऑप्शन पर बाकी डिटेल भरें। डिटेल भरने के बाद आपका कोड बनाने का आधा से ज्यादा काम पूरा हो जाता है।

 स्‍टेप-5 : डिटेल भरने के बाद ऐड क्यूआर कोड के ऑप्शन पर जैसे ही आप क्लिक करते हैं आपका कोड जेनरेट होकर आपके सामने आ जाता है। इसकी इमेज बॉक्स और स्क्वायर की तरह आपकी स्क्रीन पर आ जाएगी, जिसमें छोटे-छोटे पॉइंट्स से कोड डिज़ाइन किया होता है।

 स्‍टेप -6 : कोड का जो बॉक्स दिखेगा, उसे आप कंप्यूटर या मोबाइल पर सेव कर सकते हैं। कोड बनने के बाद आप इसे अपने हिसाब से बेहद आसानी से डाउनलोड व अपलोड भी कर सकते हैं।

 स्‍टेप -7 : क्यूआर कोड जेनरेट होने के बाद आप इसे स्कैन करके पता लगा सकते हैं कि यह अच्छी तरह से काम कर रहा या नहीं। स्कैन होने के बाद यह अन्य डिटेल मांगने लगता है। इसका मतलब है कि आपका कोड सही से काम रहा है। अब इसे आप अपनी जरूरत के हिसाब से कभी भी कहीं भी ऑनलाइन इस्तेमाल कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: कैंपस में पेड़ लगाने पर प्रति पेड़ 5 यूनिट बिजली फ्री: CM हेमन्त सोरेन

 

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

Bihar : बिहार में प्लेसमेंट का मिशन…

डिग्री के बाद नौकरी की चाहत हर छात्र की यही सबसे बड़ी चिंता होती है। अब बिहार(Bihar) सरकार ने इसी चिंता को दूर करने के लिये मिशन मोड में काम शुरू कर दिया है।

Game : ऑनलाइन गेमिंग पर लागू होगा नया कानून इस रोज से…

मोबाइल की स्क्रीन पर चलने वाले गेम(Game), जो कभी सिर्फ मनोरंजन थे, अब करोड़ों के कारोबार और लाखों युवाओं की दुनिया बन चुके हैं।

Digital World : अपडेट के नाम पर साइबर क्रिमिनलों का बड़ा जाल, जानें….

डिजिटल दुनिया(Digital World) जितनी आसान हो गई है, खतरे भी उतनी ही तेजी से बढ़े हैं, अब एक नया साइबर स्कैम सामने आया है, जो खास तौर पर स्मार्टफोन यूजर्स को निशाना बना रहा है।

SmartPhone : मार्केट में छाये नये स्मार्टफोन्स, फीचर्स देख दिमाग घूम जायेगा…

भारतीय स्मार्टफोन(SmartPhone) बाजार में इस वक्त मुकाबला ऐसा है जैसे मैदान में कई दिग्गज आमने-सामने हों। हर कंपनी दमदार बैटरी, AI फीचर्स और कैमरा पावर के साथ यूजर्स को लुभाने में जुटी

Mini Projector : घर की दीवार बनेगी थिएटर, देसी कंपनी लाई दमदार मिनी प्रोजेक्टर…

भारतीय ब्रांड Zebronics ने अपना नया स्मार्ट मिनी प्रोजेक्टर(Projector) लॉन्च किया है। ZEB-PixaPlay 77G, जो बजट में ‘होम थिएटर’ का सपना पूरा करता है।