मुनक्का खाने से दूर होती हैं पुरुषों की ये बड़ी समस्याएं, जानें क्या…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive Desk : आज के तनाव युक्‍त जीवन की गतिविधियों के बीच पुरुष कई समस्याओं का सामना कर रहे है। अपनी खराब जीवनशैली के चलते अपने खानपान पर खास ध्यान नहीं दे पाते हैं। इसके चलते शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो जाती है। इससे हम कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के शिकार होने लगते हैं। इस कमी को दूर करने के लिए मुनक्का पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें प्रोटीन, हेल्दी फैट, आयरन, फाइबर , कॉपर और पोटैशियम काफी अच्छी मात्रा में होता है। इसलिए मुनक्का का सेवन हर कोई कर सकता है। वहीं मुनक्का पुरुषों की कई स्वास्थ्य समस्याओं को भी दूर करता है। बता दें रोजाना मुनक्का खाने से शरीर की इम्यूनिटी बढ़ती है। इसके साथ ही मुनक्का खाने से शरीर का एनर्जी लेवल भी बढ़ता है।

पुरुषों के लिए मुनक्का के फायदे 

Sperm Count बढ़ाएं

खराब लाइफस्टाइल का असर पुरुषों पर ज्यादा पड़ता है। इससे पुरुषों के स्पर्म की संख्या और गुणवत्ता में कमी आती है। इसका असर फर्टिलिटी पर भी पड़ता है। ऐसे में आप मुनक्का को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। बता दें मुनक्का स्पर्म काउंट बढ़ाने का अच्छा घरेलू उपाय है।

Sexual Weakness दूर करे

आजकल अधिकतर पुरुष अपने Sexual weakness के कारण परेशान हैं। इसका असर उनकी शादी-शुदा जिंदगी पर भी पड़ता है। अगर आप भी इससे परेशान हैं तो मुनक्का अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। मुनक्का में एमिनो एसिड होता है जो यौन दुर्बलता को दूर करता है। इसके लिए आप रात को सोते समय दूध के साथ मुनक्का ले सकते हैं।

Physical Weakness दूर करें

ज्यादातर पुरुष अपने कमजोर शरीर से परेशान हैं, इसके लिए वे या तो सप्लीमेंट लेते हैं या फिर तरह-तरह की फैंसी डाइट फॉलो करते हैं लेकिन आप चाहे तो कमजोरी दूर करने के लिए अपनी डाइट में मुनक्का खा सकते हैं। इसके लिए रोजाना मुनक्का वाला दूध पिएं। इसका रोजाना सेवन करने से आपका वजन भी बढ़ेगा।

मुनक्का खाने का तरीका क्या है 

1-मुनक्का के सभी गुणों को पाने के लिए इसे दूध के साथ लेना ज्यादा फायदेमंद है।  आप दूध में 10 12 मुनक्का उबाल लें। इसके बाद रात को सोने से एक घंटा पहले इस दूध को पी लें।
2-आप मुनक्का को रातभर पानी में भिगोकर रख दें। सुबह खाली पेट इस पानी का सेवन करें. साथ ही मुनक्का भी खा लें।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों पर आधारित है। इसे अपनाने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह अवश्य लें। Kohramlive.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

हर छोटी बात पर जरूरत से ज्यादा सोचना घातक… जानें

Kohramlive : आज की तेज रफ्तार जिंदगी में तनाव...

शरीर में चुपचाप बढ़ता है बैड कोलेस्ट्रॉल, ये आदतें बन सकती हैं वजह…

Kohramlive : आजकल हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या तेजी से...

दांतों की चमक के लिये अपनायें ये आसान टिप्स…

Kohramlive : आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग...

प्रेमानंद महाराज की बिगड़ी तबीयत…

Kohramlive : प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज की तबीयत खराब...

Giridih : गोलगप्पा खाने से मौ’त…

गिरिडीह(Giridih) में चाट-गोलगप्पा खाने के बाद बीमार पड़ने वालों की संख्या 49 पहुंच गई है, जबकि एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है। मामले में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बाराटांड़ निवासी गोलगप्पा विक्रेता ओभीलाल यादव पुलिस