बवासीर-फिशर नहीं देंगे दर्द, डाइट में शामिल करें ये चीजें   

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive Desk : आज के जमाने में फूड स्‍टाइल से कब्जियत होना स्‍वाभाविक है। इसी से पाइल्‍स और एनल फिशर की परेशानी पैदा होती है। ये गुदा से जुड़ा एक  ऐसा रोग है, जिसे लोग अगर छुपाने की कोशिश करते हैं तब ये आगे चलकर बेहद खतरनाक हो जाता है।  इसमें गुदा के बाहर या अंदर मस्से जैसी गांठ बन जाती है और मलत्याग (Excretion) के दौरान दर्द होता है या दर्द के साथ खून भी आता है। एनल फिशर (Anal Fissure) इसी पाइल्स का गंभीर रूप है। बिना सर्जरी इसका इलाज आप स्‍वयं कर सकते हैं। हालांकि इस मामले में डॉक्‍टर की सलाह ही सर्वोपरि है।

दूध के इस्तेमाल से होता है लाभ

बवासीर की दिक्कत अगर शुरूआती दौर में हैं तो इस दौरान दूध बेहद कारगर साबित होता है। आपको बस करना इतना है कि सोते समय एक गिलास गर्म दूध करके उसमें 1 चम्मच गाय का घी मिलाकर पी लें। ये कब्ज की दिक्कत में राहत देता है और शरीर में ज्यादा पित्त बनने में मदद करता है।सुबह एक 1 चम्मच गाय का घी खाली पेट गर्म पानी के साथ लेने  पर कब्ज की दिक्कत नहीं होती है।

काली किशमिश से मिलेगा फाइबर

शरीर में फाइबर की कमी भी बवासीर जैसी गंभीर समस्या पैदा कर सकती है।  इस दौरान काली किशमिश फायदेमंद साबित होती है।  काली किशमिश में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है।  किशमिश का सेवन जब भी करें, उसे भिगोना बेहद जरूरी है, क्योंकि इसे सूखा खाने पर गैस्ट्रिक की समस्या होने का डर होता है।

आंवला और मेथी के बीज हैं बेहद गुणकारी

पेट और पाचन से जुड़ी समस्या में आंवला बेहद गुणकारी माना गया है।  एक्सपर्ट का मानना है कि आंवले के सेवन या उसका पाउडर बनाकर लेने से कब्ज में फायदा मिलता है।  मेथी के बीज भी पेट से जुड़ी दिक्कतों में असरदार साबित होते हैं।  आपको करना बस इतना है कि 1 चम्मच मेथी के बीज रात भर भिगोकर रखें और सुबह खाली पेट उसका सेवन करें।  इससे आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे।

इसे भी पढ़ें :भारत के इस राज्य में 30 साल बाद चालू हुये सिनेमाघर… देखें

इसे भी पढ़ें :शर्म करो, एक जवान लड़का चल बसा, तड़पता रह गया परिवार

इसे भी पढ़ें :जमीन सर्वे कराने की दिशा में ठोस कदम उठाए विभाग : सीएम हेमंत सोरेन  

इसे भी पढ़ें :प्यार, से*क्स और फिर हो गया भयानक कांड… देखें कैसे

इसे भी पढ़ें :दूसरी बीवी के घर फंदे पर झूलता मिला रवि… देखें

spot_img

Related articles:

Giridih : गोलगप्पा खाने से मौ’त…

गिरिडीह(Giridih) में चाट-गोलगप्पा खाने के बाद बीमार पड़ने वालों की संख्या 49 पहुंच गई है, जबकि एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है। मामले में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बाराटांड़ निवासी गोलगप्पा विक्रेता ओभीलाल यादव पुलिस

Boiling Milk : दूध उबालने का सही बर्तन कौन सा? एक छोटी सी गलती से…

भारतीय किचन में केवल खाना नहीं बनता, यहां सेहत भी तैयार होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं, दूध उबालने(Boiling Milk) का बर्तन

Mobile : केवल 2 घंटे मोबाइल से दूर रहें, हासिल करें ये दिमागी ताकत…

नोटिफिकेशन की टन-टन, स्क्रीन की चकाचौंध और हर पल ऑनलाइन रहने की आदत, आज हमारा दिमाग कभी सच में “ऑफ” ही नहीं होता। लेकिन क्या हो अगर आप कुछ समय के लिये इस मोबाइल(Mobile) के शोर से दूरी बना

Screen : स्क्रीन की चमक से बचायें नजर की दमक, अपनायें ये आसान उपाय…

आज की डिजिटल जिंदगी में मोबाइल, लैपटॉप और कंप्यूटर हमारी दिनचर्या का हिस्सा बन चुके हैं, लेकिन इस चमकती स्क्रीन(Screen) के पीछे छिपा खतरा अक्सर नजरअंदाज हो जाता है।

World Liver Day पर जानिये सेहत के असली मंत्र…

जब ये थकने लगता है तो पूरी जिंदगी लड़खड़ाने लगती है। हर साल World Liver Day (19 अप्रैल) लोगों को इसी अनदेखे लेकिन बेहद जरूरी अंग की अहमियत याद दिलाता है। याद रखिये, लिवर खराब हुआ तो पूरे शरीर पर असर पड़ेगा।