जामताड़ा : मजदूरों से भरी एक पिकअप वैन पलट गई। दुर्घटना में मौके पर ही एक महिला की मौत हो गई। वहीं हादसे में 17 लोग घायल हो गये, जिसमें 3 की हालत गंभीर बतायी जा रही है। हादसा नारायणपुर थाना क्षेत्र के गोविंदपुर-साहिबगंज हाईवे में मंझलाडीह के समीप घटी।
जानकारी के अनुसार नारायणपुर थाना क्षेत्र के ख़रीयोडीह से करमदाहा ढलाई करने के लिए सभी मजदूर जा रहे थे। इसी बीच मंझलाडीह गांव के समीप पिकअप वैन अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना में ख़रीयोडीह निवासी मालती हांसदा 36 वर्ष की मौत घटनास्थल पर हो गई। वहीं 5 लोगों को गंभीर अवस्था देखते हुए पीएमसीएच धनबाद इलाज के लिए भेज दिया गया। बाकी लोगों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर में किया जा रहा है। घायल में लीलामुनि मुर्मू, प्रेमी कुमारी, फुलमुनि मुर्मू, संजयोती मरांडी, सुशील हेम्ब्रम, बहामुनी हेंब्रम ,नीरोधी मुर्मू, गीता मरांडी लोबा हांसदा, जयदेव हांसदा आदि शामिल है। दुर्घटना को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने गोविंदपुर-साहिबगंज हाईवे जाम कर दिया गया। नारायणपुर थाना की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को आसपास के लोगों की मदद से अस्पताल भेजा।
Read More : दगाबाज प्रेमी ने दोस्तों से लूटवा दी आबरू… देखें वीडियो
Read More : 15 साल बाद हिमाचल से रांची लाई गई बिनीता जब मां से मिली… देखें क्या हुआ
Read More : बात-बात पर गरमा जाते हैं थानेदार बाबू, देखें वीडियो






