spot_img
spot_img
spot_img

मां के सामने बच्चे को गोद से उठा ले भागा…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : मधु देवी की गोद से उसका डेढ़ साल का मासूम बेटा रूद्र को अगवा कर लिया गया। गुजरे 7 दिनों में भी अपहृत बच्चे का कोई सुराग पुलिस को नहीं मिल पाया है। दुखियारी मां मधु ने अपने बेटे को खोज निकालने की फरियाद DGP अजय कुमार सिंह तक पहुंचाई है। DGP के निर्देश पर हरकत में आई रांची पुलिस कप्तान चंदन कुमार सिन्हा ने एक स्पेशल टीम का गठन किया है। हटिया DSP के नेतृत्व में गठित SIT टेक्निकल सेल की मदद से अपहृत बच्चे रूद्र को खोज निकालने में जुटी है। घटनास्थल के पास कॉल डंप भी किया गया, वहीं जिस मोबाइल नंबर से फोन कर मधु को झांसा में लिया गया था, उसका कॉल डिटेल भी निकाला गया है। मधु देवी बेहद गरीब है, उसकी माली हालत ऐसी नहीं कि उसके बेटे को फिरौती की खातिर किडनैप किया जा सके। आशंका है कि मासूम का अपहरण किसी दूसरी वजहों से किया गया है। पुलिस जांच में जुटी है। इस संबंध में अरगोड़ा थाने में केस दर्ज किया गया है।

रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के लीची बागान के पास रहने वाली मधु देवी ने पुलिस को बताया कि बीते सोमवार की दोपहर वह अपनी बेटी और बेटे रूद्र राज के साथ हिनू आइलेक्स के पास एक ठेले के पास मोमो खरीदकर बच्चों को खिला रही थी, तभी एक बाइक पर एक लड़की और एक लड़का वहां पहुंचे। उन लोगों ने उससे कहा कि क्रिकेटर धोनी हर गरीब को पांच हजार रुपये और एक मकान दे रहे हैं। मधु उसके झांसे में आ गई। मधु अपनी 8 साल की बेटी को ठेले के पास ही छोड़कर डेढ़ साल के बेटे को लेकर आये लड़के के साथ बाइक पर बैठ गई। इस लड़के के साथ आई लड़की वहीं रूकी रही। इसके बाद मधु को रांची के हरमू बिजली ऑफिस के पास लाया गया। इसके बाद बदमाश युवक मधु से कहा कि अभी मीटिंग चल रहा है यहीं पर रुको। यह बदमाश अपनी पत्नी को लाने की बात कहकर वहां से चला गया। कुछ देर बाद यह बदमाश उसी लड़की को लेकर पहुंचा। तभी बदमाश ने बच्चे को खाने को एक बिस्कुट लाकर दिया। उसकी पत्नी ने बच्चे को अपने गोद में ले लिया, वहीं मधु कुछ दूर पर खड़ी रही। फिर अचानक दोनों मौका पाकर बच्चे को लेकर भाग निकले। मां शोर मचाती रही, कुछ दूर तक दोनों का पीछा भी किया, पर वे पकड़ में ना आ सके।

इसे भी पढ़ें : टक्कर इतनी भयानक कि उड़ गये परखच्चे, फिर क्या हुआ… देखें

इसे भी पढ़ें : “X” यूज करने वालों के लिए बड़ी खबर… जानें क्या

इसे भी पढ़ें : 51 हजार से ज्यादा घरों को PM मोदी ने दिया दिवाली गिफ्ट… जानें

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

गुपचुप बेचने वाली महिला की ह’त्या का खुलासा, क्यों मा’री गई… जानें

Ranchi : रांची के तुपुदाना ओपी क्षेत्र के दसमाइल-तुंजू...

मुहर्रम से पहले पुलिस का शक्ति प्रदर्शन, मॉक ड्रिल कर परखी तैयारियां…

Garhwa(Nityanand Dubey) : मुहर्रम पर्व को लेकर गढ़वा पुलिस...

भक्ति के रथ पर सवार होगा चौपारण… जानें कब

Chouparan(Krishna Paswan) : सावन की आहट के साथ चौपारण की...

चलती कार बनी आ’ग का गोला, टोल प्लाजा के पास टला बड़ा हा’दसा…

Ranchi : रांची-रामगढ़ मार्ग पर बुधवार दोपहर उस वक्त...

बड़ी वारदात की फिराक में था, पुलिस ने रास्ते में ही दबोचा…

Godda : अगर पुलिस कुछ देर और चूक जाती,...