RANCHI : सिकिदिरी की रहने वाली 44 साल की फूलो देवी पिछले 5 से 6 सालों से ट्यूमर से परेशान थी। रिम्स के डॉक्टरों ने जांच के दौरान पाया कि ट्यूमर आंख के पीछे ब्रेन के निचले हिस्से में है। जिस वजह से एक आंख बाहर निकल आई और मरीज को देखने में काफी परेशानी हो रही थी। इलाज के लिए फूलो देवी को कई जगह भाग दौड़ करनी पड़ी थी। लेकिन इलाज नहीं हो पाया। अंत में रिम्स के न्यूरोसर्जरी विभाग डॉ प्रो सीबी सहाय की यूनिट में भर्ती हुई। जिसके बाद रिम्स के न्यूरोसर्जरी विभाग और नेत्र विभाग की टीम ने महिला का सफल ऑपरेशन किया। ट्यूमर आसपास फैल चुका था। न्यूरोसर्जरी विभाग के डॉ विकास ने बताया कि यह एक जटिल ऑपरेशन था। टीम ने इस ट्यूमर का सफल ऑपरेशन किया और अब महिला जल्द स्वस्थ होकर घर वापस जा पायेगी। इस टीम में न्यूरोसर्जरी विभाग के डॉ प्रो सीबी सहाय और उनकी टीम के डॉ रोहित भारती, डॉ विकास कुमार, डॉ अशोक तथा नेत्र विभाग के डॉ सिंधु, डॉ जेनिफर शामिल थे।







